'एन पी एन लाइव'

Murshidabad violence : मुर्शिदाबाद हिंसा के लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार : सीपीएम

SHARE:

Murshidabad violence

नई दिल्ली। Murshidabad violence :


पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा पर सीपीआइ (एम) नेता हन्नान मोल्लाह ने कहा है कि ममता बनर्जी सरकार की जिम्मेदारी है कि वह राज्य में हो रही हिंसा को रोके।

लॉ एंड ऑर्डर के नाम पर कुछ नहीं बचा

सीपीआइ (एम) नेता हन्नान मोल्लाह ने आइएएनएस से बातचीत में कहा, “वक्फ कानून को लेकर पूरे देश में अलग-अलग जगह पर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। बंगाल में भी प्रदर्शन हो रहे हैं, लेकिन ये प्रदर्शन अब हिंसक हो चुके हैं। ममता बनर्जी सरकार की जिम्मेदारी है कि वह इस हिंसा को रोके। ममता सरकार में लॉ एंड ऑर्डर के नाम पर कुछ नहीं बचा है। वहां खून-खराबा हो रहा है और महिलाओं के साथ दुष्कर्म हो रहा है। इतना ही नहीं, पुलिस लोगों पर लाठी चार्ज कर रही है। मैं भी चाहता हूं कि आंदोलन शांतिपूर्ण हो और यह राज्य सरकार के ऊपर है कि वह कानून को लागू करती है या नहीं।”

हन्नान मोल्लाह ने मुर्शिदाबाद हिंसा के दौरान तीन लोगों की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा, “यह बेहद निंदनीय है। वहां चल रहे विरोध प्रदर्शन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसी वजह से कलकत्ता हाई कोर्ट ने केंद्रीय बलों की तैनाती करने का निर्देश दिया है। ममता बनर्जी के राज में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से फेल हो चुका है।”

बिहार में शराबबंदी एक नाटक

बिहार में शराबबंदी पर सीपीआइ (एम) नेता ने कहा, “शराबबंदी एक नाटक है, फिर चाहे वह बिहार में हो या फिर गुजरात में। यह कई वर्षों से चल रहा है, जब शराबबंदी होती है तो ज्यादा शराब सप्लाई होती है। इसकी वजह से कालाबाजारी होती है, जहां पर शराबबंदी हुई वहां पर जमकर कालाबाजारी हो रही है। पीने वाले कम नहीं हो रहे हैं। इस तरीके के नाटकों को बंद करना चाहिए। शराब पर नियंत्रण होना चाहिए और इसका सही ढंग से व्यापार होना चाहिए। अगर गलत तरीके से इसका इस्तेमाल हो रहा है तो उस पर राज्य सरकार को नियंत्रित करना चाहिए।”

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई