निवेदिता झा, मोतिहारी, 21 सितंबर। Motihari Siliguri : त्योहारों पर प्रवासी बिहारियों को अपने घर आने में दिक्कत नहीं होगी। बिहार में नीतीश कुमार की ओर से शुरू की गई इंटरस्टेट बस सेवा शुरू हो गई है। इस कड़ी में बेतिया से सिलीगुड़ी के लिए शानदार एयर कंडीशन बस शुरू की गई है। इसका शुभारंभ रविवार का हुआ। यह बस सेवा शुरू होते ही बेतिया, मोतिहारी और मुजफ्फरपुर के यात्रियों का सिलीगुड़ी तक का सफर सुहाना हो गया है।
अगस्त में मुख्यमंत्री ने की थी घोषणा
Motihari Siliguri : ज्ञात हो कि अगस्त में बिहार के मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि प्रवासी बिहारियों को अपने गांव घर आने के लिए इस बार सरकार बड़ी संख्या में बसें चलाएगी। इसका मकसद है कि प्रवासी बिहारी अपने घर आकर दशहरा, दिवाली और छठ का त्योहार खुशी खुशी मना सकें। इसी कड़ी में रविवार से बसें पूरे बिहार में शुरू कर दी गईं।

प्रतिदिन शाम पांच बजे चलेगी बस
Motihari Siliguri : बेतिया से चल कर सिलीगुड़ी जा रही बस के मोतिहारी पहुंचने पर यहां के लोग खुश हो गए। यह बस शर्मा ट्रैवल्स ने शुरू की है, जिसे बिहार राज्य पथ परिवहन निगम यानी बीआरसीटीसी के अंतर्गत चलाई जा रही है। बस के प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि यह बस आधुनिक है और नयी है। यह बस प्रतिदिन मोतिहारी से शाम को 5 बजे चलेगी और मुजफ्फरपुर होते हुए सिलीगुड़ी जाएगी।

बस में सीसीटीवी कैमरे
Motihari Siliguri : उन्होंने बताया कि यह बस एयर कंडीशन है। बस के अंदर सिंगल स्लीपर और डबल स्लीपर की व्यवस्था है। आरामदायक सीटें भी हैं। इसमें यात्रियों को जरा भी झटका नहीं लगेगा। स्लीपर में अलग से लाइट की व्यवस्था है, ताकि अगर आप सफर के दौरान कोई किताब पढ़ना चाहें तो पढ़ सकते हैं। बस प्रभारी ने बताया कि बस में यात्रियों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है। गैलरी में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बस से स्टाफ भी यात्रियों की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे।

यात्रियों ने जताई खुशी
Motihari Siliguri : बस में सिलीगुड़ी तक का टिकट बुक कराने वाले धनंजय झा ने बताया कि उन्हें बस में काफी अच्छा लग रहा है। इस प्रकार की सुख सुविधाओं वाली बस हमने बहुत कम देखी है। अब वह बहुत आराम से सिलीगुड़ी तक की यात्रा करेंगे।

अन्य यात्रियों में से रूपेश श्रीवास्तव ने बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की यह पहल काबिलेतारीफ है। नीतीश कुमार चंपारण के लोगों का विशेष ध्यान रखते हैं। मोतिहारी को इतनी अच्छी बस सेवा उपलब्ध कराने के लिए नीतीश कुमार को बहुत बहुत बधाई।








