मथुरा, 16 दिसंबर। Mathura accident : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बलदेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत 127 किलोमीटर माइलस्टोन के पास हुए इस दुर्घटना में अब तक 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि हादसे के बाद मौके से बरामद सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था, जिनमें से 13 मौतें प्रमाणित हुई हैं। मलबे से मिले अवशेषों को भी मोर्चरी भेजा गया है। फिलहाल तीन शवों की पहचान हो सकी है, जबकि जले और अधजले शवों की पहचान डीएनए जांच के माध्यम से कराई जाएगी।
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी
Mathura accident : उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है और जिन शवों की पहचान नहीं हो पाई है, उनका अंतिम संस्कार पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा। जिन मृतकों की शिनाख्त हो चुकी है, उनके परिजन पुलिस के संपर्क में हैं। मामले की विस्तृत जांच के लिए पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। मंडल आयुक्त शैलेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी कि चार शवों की पहचान हो चुकी है और शेष की पहचान के प्रयास जारी हैं।
कोेहरे के कारण हुआ हादसा
Mathura accident : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय कोहरा इतना घना था कि दृश्यता लगभग शून्य हो गई थी। इसी कारण एक के बाद एक कई बसें और तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ वाहनों में आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
योगी ने लिया संज्ञान
Mathura accident : इस दर्दनाक हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज के आदेश भी दिए हैं। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







