मुंबई, 28 अगस्त। Malaika Arora : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस, फैशन सेंस और ट्रैवल डायरी को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। चाहे रेड कार्पेट वाला अवतार हो या कोई ट्रेंडी आउटफिट फैंस का ध्यान खींच ही लेता है।
गुरुवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेलबर्न की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से दो में उनके क्लोजअप शॉट हैं। वहीं एक फोटो में वह अपनी फ्रेंड्स के साथ इंजॉय करती दिख रही हैं।
‘पलट’ वाला पोज
Malaika Arora : मलाइका अरोड़ा ने ब्लैक कलर का ओवरकोट कैरी किया है। उन्होंने एक हैंडबैग ले रखा है और बाल खुले हुए हैं, जो उनके पूरे लुक को और भी अट्रैक्टिव बना रहे हैं। वह कैमरे की तरफ मुड़कर ‘पलट’ वाला पोज देती दिख रही हैं।
फैंस लिख रहे कमेंट
Malaika Arora : दूसरी तस्वीर में वह अपने दोस्तों के साथ ठीक वैसा ही पोज देती नजर आ रही हैं, यानी सब एक साथ मुड़कर कैमरे की तरफ ‘पलट’ रहे हैं। इन फोटोज के साथ मलाइका ने कैप्शन में सिर्फ लिखा, ‘पलट’। उनकी इन तस्वीरों पर फैंस बेहद मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “पलट… वरना प्यार हो जाएगा!”
बता दें कि यह शाहरुख खान की फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ का लोकप्रिय डायलॉग है। दूसरे फैन ने लिखा, “इतनी खूबसूरती लेकर पलटना लीगल है क्या?”
और दिन बन गया
Malaika Arora : मलाइका के एक और फॉलोवर ने लिखा, “आपने पलट के देखा और हमारा दिन बन गया!” कुछ फैंस उनके फैशन सेंस की तारीफ करते हुए लिख रहे हैं, “स्टाइलिश क्वीन, हमेशा की तरह कमाल लग रही हो!” वहीं कुछ लोगों ने उनकी फिटनेस की भी तारीफ की और लिखा, “इतनी उम्र में भी इतनी ग्लैमरस लगना आसान नहीं!”
मलाइका ने अपने करियर की शुरुआत 1990 के दशक में एमटीवी इंडिया के लिए वीजे के रूप में की थी। जब उन्होंने बॉलीवुड में हाथ आजमाया तो उन्हें एक मजबूत पहचान एक्टिंग से ज्यादा आइटम नंबर्स से मिली। 2010 में रिलीज हुई फिल्म दबंग का “मुन्नी बदनाम हुई” काफी हिट रहा था। मलाइका ने 1998 में अभिनेता अरबाज खान से शादी की थी और 2017 में उनका तलाक हो गया था।
Malaika Arora : मलाइका अरोड़ा ने ‘पलट’ पोज देकर किया दीवाना, फैंस दे रहे मस्त कमेंट
National Prime News
FOLLOW US:
SHARE:

Author: National Prime News
Madhurendra Kumar : बिहार के लाल मधुरेंद्र कुमार ने अयोध्या में रचा इतिहास, 220 टन रेत से बनाया 58 फीट लंबा भव्य राम दरबार
Homeopathy Day : मोतिहारी में होम्योपैथी का महाकुंभ, आधुनिक चिकित्सा में भूमिका पर हुई परिचर्चा
Sadarpur Road : अधिकारियों की अनदेखी से बदहाल सदरजहांपुर की सड़क, 15 वर्षों से जलजमाव झेल रहे ग्रामीण
Rajesh Asthana : पत्रकारिता से सिनेमा तक पहचान, अब कला-संस्कृति को नई उड़ान देंगे डॉ. राजेश अस्थाना
GKC Deepotsav : धनतेरस की पूर्व संध्या पर जीकेसी ने मनाया भव्य दीपोत्सव, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां