पटना/किशनगंज, 30 अगस्त। Mahananda Leaf : अब इंतज़ार है उस दिन का जब बिहार की मिट्टी से निकली ‘महानंदा लीफ’ की चाय हर घर-घर तक पहुंचेगी और बिहार को एक नया स्वाद मिलेगा। अब किशनगंज की चाय को नया नाम और नई पहचान मिलने वाली है। पोठिया में महानंदा जीविका महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की ओर से संचालित टी प्रोसेसिंग एंड पैकेजिंग यूनिट का शुभारंभ हो गया है।
बिचौलियों से आज़ादी, आत्मनिर्भरता की नई उड़ान
इस इकाई का शुरू होना न सिर्फ जिले के चाय पत्ता उत्पादकों के लिए फायदेमंद होगा, बल्कि बिचौलियों से मुक्ति दिलाएगा। चाय उत्पादकों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिलेगा। बता दें कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की जिम्मेदारी भी खुद जीविका दीदियों को दी गई है। यानी अब उत्पादन से लेकर पैकेजिंग और मार्केटिंग तक की पूरी कमान दीदियों के हाथों में होगी।
महानंदा लीफ : बिहार से निकलेगा नया ब्रांड
Mahananda Leaf : अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जीविका, अभिलाषा कुमारी शर्मा का कहना कि अब हमारी दीदियां अपनी फैक्ट्री चलाएंगी और आने वाले समय में ‘महानंदा लीफ’ ब्रांड के नाम से तैयार चाय देश-विदेश में अपनी पहचान बनाएगी। यह कदम दीदियों और किसानों के लिए आर्थिक स्वावलंबन का मजबूत आधार बनेगा।
सरकार का साथ, किसानों को राहत
Mahananda Leaf : जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि यह इकाई पहले स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत बनाई गई थी। राज्य मंत्रिपरिषद ने इसे जीविका को हस्तांतरित किया है, जो किसानों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। कार्यक्रम में दीदियों को सामुदायिक निवेश निधि, बैंक लिंकेज और इंडिविजुअल इंटरप्राइज के लिए चेक दिए गए। वहीं ‘दीदी अधिकार केंद्र’ की शुरुआत के लिए सांकेतिक चाभी सौंपी गई।
“अब हमारी चाय हमें सम्मान दिला रही है”
Mahananda Leaf : स्थानीय किसान शिखा और आरती दीदी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, महानंदा जीविका महिला एग्रो प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड के गठन से हमें अपने उत्पाद का सही दाम मिल रहा है। अब हमें बिचौलियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता है। जिससे जीविका दीदियों को न केवल नई पहचान मिलेगी बल्कि किशनगंज की चाय को भी नया आयाम मिलेगा।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







