'एन पी एन लाइव'

Kishtwar Encounter : किश्तवाड़ में बड़ा एनकाउंटर, जैश का टॉप कमांडर ढेर

SHARE:

Kishtwar Encounter: Jaish Commander Among Two Militants Killed in Joint Operation

जम्मू, 22 फरवरी। Kishtwar Encounter : जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) का एक शीर्ष कमांडर समेत दो आतंकवादी मार गिराए गए।

Kishtwar Encounter : ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ के तहत संयुक्त कार्रवाई

नागरोटा स्थित व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया इनपुट के आधार पर ‘ऑपरेशन त्राशी-1’ शुरू किया गया। यह अभियान जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ और सेना की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया।

रविवार सुबह करीब 11 बजे दुर्गम इलाके में दोबारा मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों आतंकियों को मार गिराया गया। मुठभेड़ स्थल से 2 एके-47 राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए।

घने जंगलों में लगातार तलाशी अभियान

Kishtwar Encounter : सेना ने स्पष्ट किया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है और शांति भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, इस क्षेत्र में विदेशी आतंकियों का एक समूह सक्रिय है, जो किश्तवाड़, डोडा और उधमपुर जिलों के बीच लगातार ठिकाने बदल रहा है।

एक महीने में दूसरी मुठभेड़

इस महीने क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी घटना है। इससे पहले 4 फरवरी को भी चतरू इलाके के घने जंगलों में गोलीबारी हुई थी। पिछले एक वर्ष में यहां एक दर्जन से अधिक मुठभेड़ें हो चुकी हैं।

‘मिशन मोड’ में सुरक्षा बल

सुरक्षा बल लगातार इस आतंकी समूह का पीछा कर रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हाल ही में जम्मू दौरे के दौरान पहाड़ी जिलों में सक्रिय पाकिस्तानी आतंकवादियों को निष्क्रिय करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे।

उन्होंने केंद्र शासित प्रदेश में पूर्ण शांति स्थापित करने के लिए मिशन-मोड दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई