'एन पी एन लाइव'

Khandwa accident : खंडवा में माता की प्रतिमा विसर्जन कर लौट रही ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी, 11 की मौत

SHARE:

Khandwa Accident: Tractor-Trolley Falls into River, 11 Dead

खंडवा, 2 अक्टूबर। Khandwa accident : विजयदशमी के दिन मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक बड़ा हादसा हुआ। माता की प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे ग्रामीणों से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पंधाना थाना क्षेत्र के जामली गांव के पास आबना नदी में गिर गई।

इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लापता हैं। ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और पंधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। मृतकों में शर्मिला (16 वर्ष), आरती (18 वर्ष), दिनेश (16 वर्ष), उर्मिला (16 वर्ष), गणेश (16 वर्ष), किरण (14 वर्ष), पातलीबाई (22 वर्ष), रेव सिंह (12 वर्ष), आयुष (10 वर्ष), संगीता (16 वर्ष), और चंदा (8 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिया पार करते समय हुआ हादसा

Khandwa accident : जानकारी के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया पार कर रही थी। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में जा गिरी। ट्रॉली में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 14 से ज्यादा लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने का प्रयास किया।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Khandwa accident : खबर लिखे जाने तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही खंडवा के कलेक्टर और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों की निगरानी शुरू कर दी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया दुख

Khandwa accident : हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख व्यक्त किया। सीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “खंडवा के ग्राम जामली और उज्जैन के समीप इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुर्गा विसर्जन के दौरान हुए हादसे अत्यंत दुखद हैं।

शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। मृतकों के निकटतम परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि और घायलों को नजदीकी अस्पताल में समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। देवी मां दुर्गा से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ और शोक संतप्त परिजनों को संबल हेतु प्रार्थना है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *