'एन पी एन लाइव'

Khamenei Death News : शोक में डूबा ईरान, सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई का निधन

SHARE:

Khamenei Death News: Iran Declares 40-Day Mourning After Supreme Leader Killed

तेहरान, 1 मार्च। Khamenei Death News : ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो गई है। ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, वह अमेरिका-इजरायल के संयुक्त हमलों में मारे गए। रविवार सुबह इस खबर की पुष्टि होते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई।

Khamenei Death News : 40 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित

खामेनेई के निधन के बाद ईरानी सरकार ने पूरे देश में 40 दिनों के राष्ट्रीय शोक का एलान किया है। सरकारी संस्थानों पर झंडे झुका दिए गए हैं और धार्मिक सभाओं का आयोजन शुरू हो गया है।

परिवार पर भी टूटा कहर

फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, हमलों में खामेनेई के चार करीबी रिश्तेदार भी मारे गए। इनमें उनकी बेटी, पोता और दामाद शामिल बताए जा रहे हैं। हालांकि आधिकारिक तौर पर परिवार के सदस्यों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया का सख्त रुख

Khamenei Death News : एंथनी अल्बनीज ने स्पष्ट किया कि ऑस्ट्रेलिया खामेनेई की मौत पर शोक नहीं मनाएगा। उन्होंने कहा कि खामेनेई की नीतियां बैलिस्टिक मिसाइल और परमाणु कार्यक्रम, हथियारबंद प्रॉक्सी समूहों को समर्थन और अपने ही नागरिकों के खिलाफ कठोर कार्रवाइयों के लिए जिम्मेदार थीं। अल्बनीज ने यह भी आरोप लगाया कि ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर हमलों की साजिशों में उनकी भूमिका रही थी।

ट्रंप का बयान : “इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक”

Khamenei Death News : खामेनेई की मौत की पुष्टि करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर बयान जारी किया।

ट्रंप ने इसे “ईरान के लोगों के लिए अपने देश पर नियंत्रण वापस पाने का सबसे बड़ा मौका” बताया। उन्होंने कहा कि खामेनेई “इतिहास के सबसे बुरे लोगों में से एक” थे और उनकी मौत न्याय की दिशा में एक कदम है।

सैन्य अभियान रहेगा जारी

ट्रंप ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि ईरान के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि “भारी और सटीक बमबारी” तब तक जारी रहेगी जब तक मध्य पूर्व और दुनिया में शांति स्थापित करने का लक्ष्य हासिल नहीं हो जाता।

Khamenei Death News : साथ ही, उन्होंने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स, सशस्त्र बलों और पुलिस से इम्यूनिटी के बदले हथियार डालने की अपील दोहराई।

यह घटनाक्रम न केवल ईरान बल्कि पूरे मध्य पूर्व की राजनीति में बड़ा बदलाव ला सकता है। आने वाले दिनों में क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर इसके व्यापक प्रभाव देखने को मिल सकते हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई