'एन पी एन लाइव'

Kathmandu flights : काठमांडू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 3 एयरलाइनों की उड़ानें शुरू, इंडिगो की एडवाइजरी जारी

SHARE:

Kathmandu Flights Resume, IndiGo Advisory Issued

काठमांडू, 10 सितंबर। Kathmandu flights : काठमांडू अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तीन प्रमुख एयरलाइंस की उड़ानें बुधवार को फिर से शुरू हो गई हैं। नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएएन) द्वारा हवाई अड्डे के पुनः संचालन की घोषणा के बाद, कैथे पैसिफिक एयरवेज, एयर इंडिया और हिमालय एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों की शुरुआत की।

यात्रियों को नई उम्मीद

कैथे पैसिफिक एयरवेज, एयर इंडिया और हिमालय एयरलाइंस की उड़ानें बुधवार से काठमांडू से अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ान भरने लगी हैं। इन एयरलाइंस के विमान अब काठमांडू से अन्य देशों के लिए यात्रा कर सकेंगे, जिससे यात्रियों को राहत मिली है। यह कदम काठमांडू हवाई अड्डे के फिर से खुलने के बाद यात्रियों को एक नई उम्मीद दे रहा है।

यात्रियों की किया गया है यह अनुरोध

Kathmandu flights : इसके साथ ही इंडिगो एयरलाइंस ने भी अपनी एडवाइजरी जारी की है। कंपनी ने बताया कि काठमांडू से और काठमांडू के लिए उड़ानें अब फिर से शुरू हो गई हैं और जैसे-जैसे उड़ान समय सारणी को बहाल किया जा रहा है, यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे हवाई अड्डे जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति को इंडिगो की वेबसाइट या ऐप पर जांच लें।

इंडिगो ने यात्रियों से अपील की कि वे हवाई यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार होने से पहले अपनी उड़ान से जुड़ी ताजा जानकारी प्राप्त करें। एयरलाइन ने अपने यात्रियों का आभार व्यक्त करते हुए उनके धैर्य और समझ के लिए धन्यवाद दिया।

इंडिगो ने यह लिखा

Kathmandu flights : इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “हवाई अड्डे के फिर से खुलने के बाद काठमांडू से आने-जाने वाली उड़ानें अब फिर से शुरू हो गई हैं। समय-सारिणी धीरे-धीरे बहाल हो रही है, इसलिए यात्रियों से अनुरोध है कि वे हवाई अड्डे पर जाने से पहले हमारी वेबसाइट या ऐप पर अपनी उड़ान की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें। हम आपके धैर्य और समझ की सराहना करते हैं और सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

यात्रियों को उनके यात्रा अनुभव को सरल और परेशानी मुक्त बनाने के लिए एयरलाइंस द्वारा हरसंभव सहायता दी जा रही है।

Nivedita Jha
Author: Nivedita Jha

Nivedita Jha is a graduate from Baba Saheb Bhimrao Ambedkar University. She is also a double post graduate. She has also done journalism. She has five years of experience in journalism.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई