Kashmir Terror Decline : 31 आतंकियों का सफाया: आर्मी चीफ
नई दिल्ली, 13 जनवरी। Kashmir Terror Decline : भारतीय थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने स्पष्ट किया है कि जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति अब पहले से कहीं अधिक मजबूत और नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 31 आतंकवादियों को ढेर किया है, जिनमें से करीब 65 प्रतिशत आतंकी पाकिस्तानी मूल के थे।
ऑपरेशन ‘महादेव’ की बड़ी कामयाबी
जनरल द्विवेदी ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के तीनों मुख्य साजिशकर्ता ऑपरेशन ‘महादेव’ के दौरान मारे गए। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में अब स्थानीय आतंकियों की संख्या न के बराबर रह गई है और यह आंकड़ा सिंगल डिजिट तक सिमट गया है। आतंकियों की भर्ती लगभग खत्म हो चुकी है, जो सुरक्षा बलों की रणनीतिक सफलता का प्रमाण है।
‘टेररिज्म से टूरिज्म’ की ओर कश्मीर
Kashmir Terror Decline : सेनाध्यक्ष के अनुसार जम्मू-कश्मीर में हाल के वर्षों में सकारात्मक बदलाव साफ दिख रहे हैं। विकास परियोजनाएं तेज़ी से आगे बढ़ रही हैं, पर्यटन फिर से रफ्तार पकड़ रहा है और श्री अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष 4 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने अमरनाथ यात्रा की, जो क्षेत्र में बढ़ते भरोसे और शांति का संकेत है। “टेररिज्म टू टूरिज्म” की थीम अब जमीनी हकीकत बनती दिख रही है।
पूर्वोत्तर में भी हालात बेहतर, मणिपुर का विशेष ज़िक्र
Kashmir Terror Decline : थलसेना प्रमुख ने पूर्वोत्तर, खासकर मणिपुर की स्थिति पर भी संतोष जताया। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और निर्णायक सुरक्षा कार्रवाई तथा सरकार की सक्रिय पहल से वर्ष 2025 में हालात में उल्लेखनीय सुधार हुआ।
डुरंड कप जैसे बड़े खेल आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से हुए और शिरुई लिली व संगाई जैसे सांस्कृतिक उत्सवों की वापसी ने सामाजिक जीवन में नई ऊर्जा भरी।
म्यांमार सीमा पर सख्त सुरक्षा ग्रिड
Kashmir Terror Decline : जनरल द्विवेदी ने बताया कि म्यांमार में जारी अस्थिरता को देखते हुए असम राइफल्स, भारतीय सेना और गृह मंत्रालय के समन्वय से एक व्यापक बहु-एजेंसी सुरक्षा तंत्र तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत को किसी भी सीमा-पार प्रभाव से सुरक्षित रखना है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि म्यांमार में चुनावों के बाद दोनों देशों के बीच सहयोग और अधिक प्रभावी होगा।
आपदा में सबसे पहले सेना
Kashmir Terror Decline : सेनाध्यक्ष ने बताया कि वर्ष 2025 में भारतीय सेना ने दो पड़ोसी देशों और देश के 10 राज्यों में मानवीय सहायता और आपदा राहत अभियान चलाए, जिनमें 30 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
पंजाब में बाढ़ के दौरान पटियाला में ढहती इमारत से सीआरपीएफ जवानों को हेलीकॉप्टर से बचाने की कार्रवाई का उन्होंने विशेष उल्लेख किया।
हर चुनौती में सेना सबसे आगे
Kashmir Terror Decline : जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारतीय सेना आपदा के समय ‘नेचुरल फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ की भूमिका निभाती है और कई बार औपचारिक अनुरोध से पहले ही राहत कार्य शुरू कर देती है।
उन्होंने दोहराया कि चाहे सीमा-पार अस्थिरता हो या प्राकृतिक आपदा, भारतीय सेना देश की सुरक्षा और नागरिकों की मदद के लिए हर समय तैयार रहती है।







