'एन पी एन लाइव'

Kashi Modi Visit : काशी में आस्था का सैलाब, पीएम मोदी ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

SHARE:

Kashi Modi Visit: PM Narendra Modi’s Grand Roadshow and Temple Darshan in Varanasi

वाराणसी, 29 अप्रैल । Kashi Modi Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने काशी दौरे के दूसरे दिन बुधवार को भव्य रोड शो और आध्यात्मिक कार्यक्रमों के बीच वाराणसी की पावन धरती पर भगवान भोलेनाथ, मां अन्नपूर्णा और मां गंगा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त किया। उन्होंने काशी विश्वनाथ धाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि, शांति और नागरिकों के आरोग्यपूर्ण जीवन की मंगलकामना की। इस पूरे दौरे को उन्होंने अत्यंत आध्यात्मिक और भावनात्मक अनुभव बताया।

सोशल मीडिया पर भावनाएं साझा की

Kashi Modi Visit : प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी अपनी भावनाएं साझा कीं। उन्होंने ‘हर हर महादेव’ के जयकारे के साथ कई तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा कि उन्हें काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ से उन्होंने पूरे देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की है। साथ ही मां अन्नपूर्णा और मां गंगा के दर्शन से उन्हें गहरी शांति और सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति हुई। उन्होंने काशी की जनता को बार-बार नमन करते हुए उनके स्नेह और स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

उमड़ा जनसैलाब

Kashi Modi Visit : काशी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री का काफिला बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस से निकलकर मंडुवाडीह, पुलिस लाइन, लहुराबीर, मैदागिन और चौक होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पहुंचा। पूरे मार्ग पर करीब 14 किलोमीटर लंबे रोड शो के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। सड़कें श्रद्धालुओं, समर्थकों और स्थानीय नागरिकों से भर गईं, जिन्होंने फूल बरसाकर और जयकारों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

डमरू दिखाकर भक्तों का अभिवादन

Kashi Modi Visit :रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर त्रिशूल और डमरू दिखाकर भक्तों का अभिवादन किया, जिससे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर बटुकों ने शंखनाद कर उनका स्वागत किया, जबकि ‘हर-हर महादेव’ के गगनभेदी जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंदिर परिसर में प्रवेश के बाद मुख्य अर्चक सहित पांच पंडितों ने प्रधानमंत्री को षोडशोपचार विधि से पूजा-अर्चना कराई।

देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना

Kashi Modi Visit : गर्भगृह में मंत्रोच्चार के बीच प्रधानमंत्री ने विधिवत अभिषेक किया और पूरे देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए गए थे ताकि दर्शन और पूजन की प्रक्रिया सुचारु रूप से संपन्न हो सके।

Kashi Modi Visit: PM Narendra Modi’s Grand Roadshow and Temple Darshan in Varanasi

बच्चों से मुलाकात

Kashi Modi Visit : पूजन के बाद प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ धाम परिसर में बच्चों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और कुछ सवाल भी पूछे, जिनका बच्चों ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया। प्रधानमंत्री का यह सहज और आत्मीय रूप देखकर वहां मौजूद लोग भी उत्साहित हो गए।

मंदिर परिसर और रोड शो के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए और लगातार उनका अभिवादन करते रहे। बनारस रेलवे स्टेशन के सामने विशेष स्वागत स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी मौजूद थे, जिनके हाथों में प्रधानमंत्री के लिए संदेश लिखे पोस्टर थे। कई बच्चों ने उन्हें देने के लिए छोटे-छोटे उपहार भी तैयार किए थे।

भव्य स्वागत

पूरे मार्ग में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों, शंखध्वनि और फूलों की वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। एनसीसी कैडेट्स और महिलाओं की भागीदारी ने इस पूरे आयोजन को और भी विशेष और यादगार बना दिया। काशी का यह दृश्य आध्यात्मिक आस्था, जनसमर्थन और सांस्कृतिक उत्सव का अद्भुत संगम बन गया।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई