'एन पी एन लाइव'

Jai Chandra Ram : मोतिहारी में शिक्षक अलोक रंजन के पिता जयचंद्र राम को दी भावपूर्ण विदाई, श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा शहर, देखें वीडियो

SHARE:

Jai Chandra Ram Tribute in Motihari: Citizens and Freedom Fighters Pay Homage


मोतिहारी, 7 जनवरी। Jai Chandra Ram :
शिक्षक आलोक रंजन के पिता— समाज सेवक, वरिष्ठ नागरिक व अवकाश प्राप्त डीएसपी जयचंद्र राम की श्रद्धांजलि सभा मंगलवार को नगर में बौद्ध धर्म के विधि-विधान के अनुसार आयोजित की गई।

इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के सदस्य उपस्थित रहे। सभा में उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी और उनके जीवन के योगदान को याद करते हुए अपने सम्मान का परिचय दिया।

Jai Chandra Ram : सभा का भव्य दृश्य और जनसैलाब

श्रद्धांजलि सभा में ऐसा लगा जैसे पूरा शहर ही श्रद्धांजलि देने उमड़ पड़ा हो। सभा स्थल पर केबीसी विजेता सुशील कुमार, शिक्षक संजीव ​सिंह, प्रेम कुमार, सौरभ वर्मा, रौशन वर्मा, स्थानीय निवासी चंचल कुमार, समाजसेवी अजय कुमार गुप्ता, सुधीर कुमार व राष्ट्रीय पत्रकार ओम वर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

सभा का वातावरण शांति, श्रद्धा और भावनात्मक जुड़ाव से भरपूर था। बौद्ध धर्म के अनुसार आयोजित इस समारोह में मंत्रोच्चारण, दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पण का क्रम हुआ।

Jai Chandra Ram Tribute in Motihari: Citizens and Freedom Fighters Pay Homage

जयचंद्र राम के जीवन और योगदान पर प्रकाश

Jai Chandra Ram :  उपस्थित लोगों ने जयचंद्र राम के सामाजिक योगदान, सरल व्यक्तित्व और अनुशासित जीवन शैली को याद किया। उन्होंने अपने परिवार और समाज के लिए किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि उनका जीवन सीख और प्रेरणा का उदाहरण है। लोगों ने कहा कि एक पिता और ​अभिभावक के रूप में उन्होंने अपने परिवार को बांधे रखा। परिवार के सदस्यों के साथ कभी भेदभाव नहीं किया। यही वजह रही कि उनका परिवार कलह और झगड़ा झंझट से दूर रहा। लोगों को उनके परिवार से प्रेरणा लेनी चाहिए।

विशेष रूप से, शहर के प्रबुद्ध लोगों ने जयचंद्र राम के साहस, अनुशासन और समाज सेवा की मिसाल को याद किया। सभा में यह भी उल्लेख किया गया कि उन्होंने अपने जीवन में हमेशा सामाजिक न्याय और शिक्षा के महत्व को प्राथमिकता दी।

Leave a Comment