Iran Israel Strikes : मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव
तेहरान/तेल अवीव, 22 मार्च। Iran Israel Strikes : मध्य पूर्व में तनाव अब खतरनाक स्तर पर पहुंचता जा रहा है। ईरान ने जवाबी कार्रवाई के तहत इजरायल पर लगातार बैलिस्टिक मिसाइल हमले तेज कर दिए हैं। शनिवार को जहां इजरायल के संवेदनशील परमाणु केंद्र वाले शहर Dimona और Arad को निशाना बनाया गया, वहीं रविवार सुबह राजधानी Tel Aviv और पवित्र शहर Jerusalem भी हमलों की चपेट में आ गए।
चार बैलिस्टिक मिसाइलों से दहला इजरायल
Iran Israel Strikes : ईरान के सरकारी मीडिया के मुताबिक, रविवार सुबह एक-दो नहीं बल्कि चार बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं, जिनका निशाना इजरायल के प्रमुख शहर रहे। इन हमलों ने न केवल सैन्य बल्कि नागरिक इलाकों को भी भारी नुकसान पहुंचाया।
300 से अधिक घायल, बच्चों की हालत भी चिंताजनक
Iran Israel Strikes : इजरायल के प्रमुख समाचार स्रोत The Times of Israel के अनुसार, इन हमलों में 300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इजरायल के विदेश मंत्रालय और स्वास्थ्य एजेंसियों ने भी इस आंकड़े की पुष्टि की है।
घायलों में बड़ी संख्या में बच्चे भी शामिल हैं, जिससे स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है।
क्लस्टर बमों का कहर
Iran Israel Strikes : आपातकालीन सेवा संस्था Magen David Adom के अनुसार, कई लोग क्लस्टर बमों के कारण घायल हुए हैं। ये बम बड़े क्षेत्र में फैलकर नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे नागरिकों को भारी क्षति हुई।
डिमोना-अराद में हालात बिगड़े, अस्पतालों पर दबाव
Iran Israel Strikes : डिमोना और अराद में 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है। इजरायली आर्मी रेडियो के मुताबिक, करीब 150 घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
अधिकांश घायलों को Soroka Hospital में इलाज के लिए ले जाया गया।
अराद में 84 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 10 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
नतांज हमले का जवाब
Iran Israel Strikes : ईरान के सरकारी टीवी ने इन हमलों को Natanz Nuclear Facility पर हुए इजरायली हमले का सीधा जवाब बताया है।
हाल ही में ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने दावा किया था कि नतांज परमाणु परिसर को निशाना बनाया गया, हालांकि वहां किसी रेडियोधर्मी रिसाव की पुष्टि नहीं हुई थी।
तस्वीरों में तबाही : सड़कें और घर मलबे में तब्दील
हमलों के बाद सामने आई तस्वीरों में कई इलाकों में भारी तबाही देखी जा रही है। घर ध्वस्त हो गए हैं, सड़कें टूट गई हैं और कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
हमास का समर्थन
Hamas के सैन्य विंग के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने इन हमलों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह केवल अमेरिकी आक्रमण का जवाब नहीं, बल्कि गाजा में फिलिस्तीनियों के खिलाफ इजरायल की कार्रवाई का परिणाम भी है।
अमेरिकी चेतावनी के बाद बढ़ा तनाव
Iran Israel Strikes : यह पूरा घटनाक्रम उस समय और तेज हो गया जब अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने ईरान को सख्त चेतावनी दी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि अगर 48 घंटे के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह नहीं खोला गया तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर हमला करेगा—और शुरुआत सबसे बड़े संयंत्र से होगी।
ईरान की पलटवार की धमकी
अमेरिकी चेतावनी के बाद ईरान ने भी कड़ा रुख अपनाया। उसने साफ कहा कि अगर उसके ऊर्जा संयंत्रों पर हमला हुआ, तो वह पूरे मिडिल ईस्ट में अमेरिका और इजरायल से जुड़े ऊर्जा ढांचों को निशाना बनाएगा।
खतरनाक मोड़ पर पहुंचा संघर्ष
Iran Israel Strikes : मिडिल ईस्ट का यह संघर्ष अब एक बड़े युद्ध का रूप ले सकता है। लगातार हो रहे हमले और जवाबी कार्रवाई इस बात का संकेत हैं कि हालात जल्द शांत होने वाले नहीं हैं।
यह स्थिति न केवल क्षेत्रीय बल्कि वैश्विक सुरक्षा के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है।







