'एन पी एन लाइव'

Indian Army : भोजपुरी के सितारों ने कहा— हमनी के सेना के आगे कोनो दुश्मन ना टिकी

SHARE:

Indian Army

मुंबई। Indian Army : भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों ने भारतीय सेनाओं के जज्बे को सलाम किया है। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह, रानी चटर्जी, खेसारी लाल यादव समेत कई कलाकारों ने पोस्ट कर वीर जवानों की सराहना की।

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने पोस्टर पर लिखा, “आइए, अपने बहादुर सैनिकों के लिए प्रार्थना करें.. एकजुट रहें।” इस पोस्टर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा – “प्रार्थना, जाप और जय हिंद।”

वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री की एक और अदाकारा मोनालिसा ने देश के नाम एक पोस्ट शेयर किया, जिस पर लिखा- ‘धन्यवाद भारतीय सेना, हम अपने सभी जवानों के लिए प्रार्थना करते हैं, क्योंकि उनकी वजह से ही हम सुरक्षित हैं। भारत अपने हीरो के साथ खड़ा है।’

इनके अलावा, आम्रपाली दुबे ने इंस्टा स्टोरी पर कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह की तस्वीर शेयर की, इस तस्वीर में नीचे सोफिया के माता-पिता की भी तस्वीर नजर आ रही है। एक्ट्रेस ने लिखा, “सोफिया कुरैशी के पिता ने कहा- देश पहले है और हमें गर्व है।” उन्होंने लिखा, “हमारे बहादुर सैनिकों और उनके परिवारों को सलाम।”

रानी चटर्जी ने लिखा—

भोजपुरी की ‘दबंग’ एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने लिखा, “कल (गुरुवार) रात जब पूरा देश गहरी नींद में था, तब भारतीय शहरों को बचाने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को हमारा धन्यवाद। आप ही कारण हैं कि हम स्वतंत्र रूप से सांस लेते हैं धन्यवाद.. जय हिंद।”

खेसारी लाल ने लिखा

Indian Army

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ”हमनी के सेना के हिम्मत के सामने कोई भी दुश्मन ना टिक पाई! जय हिंद, जय जवान”

पहलगाम हमले के खिलाफ भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ लॉन्च कर पाकिस्तान और पीओके में नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के और गुरुवार की रात भारत के कई शहरों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने की कोशिश की। हालांकि सेना ने सभी हमलों को विफल कर दिया।-आइएएनएस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई