निवेदिता झा, बेतिया। Healthy body : आयुर्वेद स्वास्थ की कुंजी है, जो हमें स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने में मदद करता है। आयुर्वेदिक उपचार प्राक्रतिक और सुरक्षित है । इससे किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता है। यह हमारे शारीरिक, मानसिक और आत्मिक स्वास्थ को बेहतर रखता है। आयुर्वेद हमें स्वस्थ जीवन जीने में सहायता प्रदान करता है। आयुर्वेदिक वैद्य रोग की पहचान करने के लिए पल्स, त्वचा और अन्य लक्षणों का उपयोग करते हैं। आयुर्वेदिक उपचार व्यक्तिगत और समग्र है।
Healthy body : आज के बदलते दौर में जहां एलोपैथ और होमियोपैथ जैसे उपचार का महत्व बढ़ रहा है तो वहीं साथ ही साथ आयुर्वेद का भी काफी ज्यादा महत्व है।
आयुर्वेदिक इलाज में धैर्य और अनुशासन की आवश्यकता होती है। इसमें जीवनशैली में बदलाव की सलाह दी जाती है, जैसे कि आहार, व्यायाम और तनाव प्रबंधन ।
आयुर्वेद एक ऐसी चिकित्सा है जिसका किसी भी प्रकार का कोई साइड इफेक्ट नहीं है।
Healthy body : आयुर्वेद की शक्ति को पहचाने और इसका लाभ उठाए, जिससे आप अपने स्वास्थ और जीवन को बेहतर बना सकते हैं।
आज के इस बदलते समय में जब समाज सेवा के नाम पर लोग दिखावा कर रहें हैं। वहीं एक वैसे समाजसेवी भी हमारे समाज में मौजूद है जो न केवल समाज सेवा करते है बल्कि निःशुल्क सेवा करते है ।
Healthy body : इनका नाम है वैध हुकुम मियां। हुकुम मियां बिहार के बेतिया से लगभग सात किलोमीटर की दूरी पर मिर्जापुर गांव में रहते हैं और लोगों की निःशुल्क सेवा करते हैं। हुकुम मियां आयुर्वेदिक दवाओं के माध्यम से गठिया, साइटिका, डायबिटिज आदि का इलाज करते हैं। साथ ही लाइफ स्टाइल को लेकर होने वाली बीमारी का भी इलाज करते हैं।
हुकुम मियां का कहना है कि उनके इलाज से बड़ी संख्या में मरीज ठीक हुए हैं। यही वजह है कि उनके यहां मरीजों की अधिकता रहती है। मरीजों का उनपर विश्वास भी बना हुआ है।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







