'एन पी एन लाइव'

E-Rickshaw Accident : ई—रिक्शा में बैठें तो रहे सावधान, ड्राइवर की लापरवाही से नाबालिग लड़की की मौत

SHARE:

Tragic E-Rickshaw Accident: Minor Girl Dies Due to Driver Negligence

नई दिल्ली, 23 सितंबर। E-Rickshaw Accident : अगर आप ई रिक्शा से कहीं भी जा रहे हैं तो सतर्क रहना होगा। कहीं ऐसा न हो कि ई रिक्शा को हवा में उड़ाने के वजह से आपकी जान चली जाए। ऐसा ही वाकया नयी दिल्ली में हुआ। पहाड़गंज इलाके में ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से नाबालिग लड़की की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस ने आरोपित ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

यह हादसा सोमवार सुबह पहाड़गंज चौक पर हुआ। घटना में घायल जाहिद ने पुलिस को बताया कि ई-रिक्शा चालक ने पहाड़गंज चौक की लाल बत्ती पार करने की कोशिश की, वह तेज गति से ई-रिक्शा चला रहा था। इसी दौरान दूसरी तरफ से वाहन आने की वजह से ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया।

दुर्घटना के बाद भाग रहा था ड्राइवर

E-Rickshaw Accident : हादसे में एक नाबालिग लड़की के सिर में गंभीर चोट आई और खून ज्यादा बहने की वजह से उसकी मौत हो गई, जबकि दो अन्य लड़कियां और जाहिद घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपित चालक भागने लगा लेकिन मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

पुलिस ने किया ई रिक्शा जब्त

E-Rickshaw Accident : सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। ई-रिक्शा चालक की पहचान पहाड़गंज मोतीखान चौक निवासी दिलीप (46) के रूप में हुई है। पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है। इस मामले को अब मोटर वाहन दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण को भेजा गया है।

ट्रैफिक पुलिस पर लगा आरोप

E-Rickshaw Accident : स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस रास्ते पर रोजाना ई-रिक्शा वाले तेजी से वाहन चलाते हैं और नियम को तोड़ते रहते हैं। इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस इन पर कोई कार्रवाई नहीं करती है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नियम तोड़ने वाले ई-रिक्शों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। ई-रिक्शा चालक पर थाना पहाड़गंज में एफआइआर की गई। हादसे में घायल सभी तीन घायल लड़कियां स्कूल छात्राएं हैं। डाक्टरों ने बताया कि सभी कि स्थिति सामान्य है, जल्द ही इलाज कर उन्हें वापस घर भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई