'एन पी एन लाइव'

Doda Army Accident : जम्मू-कश्मीर के डोडा में खाई में गिरा वाहन, सेना के 10 जवान शहीद, कई घायल

SHARE:

Doda Army Accident: 10 Soldiers Killed in Road Tragedy

जम्मू, 22 जनवरी। Doda Army Accident : जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। गुरुवार को भारतीय सेना का एक वाहन भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय सड़क पर खन्नी टॉप के पास गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में 10 जवान शहीद हो गए और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है।

Doda Army Accident : गाड़ी कैसे गिरी खाई में

जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल 17 जवान सवार थे। यह गाड़ी खन्नी टॉप के पास एक ऊंचाई वाली चौकी की ओर जा रही थी, तभी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद सेना और स्थानीय प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू कर दिया।

नेताओं ने जताया गहरा दुख

Doda Army Accident : जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शोक व्यक्त किया।

उपराज्यपाल ने कहा— “डोडा में एक दुखद सड़क दुर्घटना में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की मौत से गहरा दुख हुआ। उनके सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। घायल जवानों को सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है।”

मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर लिखा— “भद्रवाह-चंबा रोड पर सेना के वाहन के साथ हुए हादसे पर गहरा दुख। शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना। बचाव और राहत कार्यों की तारीफ।”

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने लिखा— “डोडा से दुखद खबर मिली, जिसमें 10 बहादुर सैनिक शहीद हुए और कई घायल। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना।”

राहत और बचाव कार्य जारी

Doda Army Accident : घायलों को हेलीकॉप्टर से नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें सर्वोत्तम इलाज देने के निर्देश दिए हैं। पूरे देश ने इस दर्दनाक घटना पर सेना और शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त की है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई