'एन पी एन लाइव'

Cycling Benefits : मोटापा से तनाव तक दूर करे साइकिलिंग, सिर्फ सफर नहीं, सेहत की साथी भी

SHARE:

Cycling Benefits: A Simple Ride That Reduces Obesity and Stress

नई दिल्ली, 7 दिसंबर। Cycling Benefits : तेज रफ्तार जिंदगी में जहाँ लोग पेट्रोल-डीजल की महंगाई और बढ़ते प्रदूषण से परेशान हैं, वहीं साइकिलिंग एक ऐसी आदत है जो न केवल सफर को आसान बनाती है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होती है। हेल्थ एक्सपर्ट इसे शरीर और मन—दोनों का सच्चा साथी मानते हैं।

आयुष मंत्रालय भी करता है साइकिलिंग को प्रोत्साहित

Cycling Benefits : भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार नियमित साइकिल चलाने से शरीर मजबूत होता है और दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ती है। मंत्रालय का कहना है कि साइकिलिंग एक-दो नहीं, बल्कि कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देती है।

मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

शोधों में यह बात सामने आई है कि रोजाना साइकिल चलाने से:

  • याददाश्त बेहतर होती है
  • एकाग्रता बढ़ती है
  • दिमाग अधिक सक्रिय रहता है

साइकिल चलाने से शरीर में एंडॉर्फिन हॉर्मोन रिलीज होता है, जिसे ‘हैप्पी हॉर्मोन’ कहा जाता है। इसके कारण तनाव, चिंता और डिप्रेशन में कमी आती है। ताजी हवा और हल्का व्यायाम मानसिक शांति देने के साथ रचनात्मकता भी बढ़ाते हैं।

शारीरिक स्वास्थ्य पर भी गहरा असर

Cycling Benefits : साइकिलिंग एक आसान और कम दबाव वाला व्यायाम है, जिससे घुटनों और जोड़ों पर ज्यादा जोर नहीं पड़ता। यह पुरानी दर्द की समस्या में भी मदद करता है। साथ ही—

  • रोजाना साइकिल चलाने से नींद बेहतर होती है
  • वजन नियंत्रित रहता है
  • आधे घंटे में 200–300 कैलोरी तक बर्न हो सकती है
  • हृदय मजबूत होता है
  • डायबिटीज का खतरा कम होता है
  • इम्यूनिटी बढ़ती है
  • पर्यावरण और ट्रैफिक के लिए भी लाभदायक

बढ़ते प्रदूषण और ट्रैफिक जाम के बीच साइकिल न केवल सेहत का ख्याल रखती है बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाती है। शहरों में यदि अधिक लोग साइकिलिंग अपनाएँ तो ईंधन की खपत और प्रदूषण दोनों में कमी आ सकती है।

कब सावधानी बरतें?

Cycling Benefits : अधिकतर लोगों के लिए साइकिलिंग सुरक्षित होती है, लेकिन कुछ स्थितियों में विशेष ध्यान देना चाहिए—

  • गंभीर हृदय रोग वाले मरीज
  • हाल ही में बड़ी सर्जरी कराए लोग
  • बैलेंस संबंधित समस्या या बार-बार चक्कर आने वाले लोग
  • गंभीर गठिया या जोड़ों में सूजन वाले मरीज

गर्भवती महिलाएँ बिना डॉक्टर की सलाह के साइकिलिंग न करें। समय-समय पर विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही ऐसी गतिविधियाँ शुरू करनी चाहिए।

Nivedita Jha
Author: Nivedita Jha

Nivedita Jha is a graduate from Baba Saheb Bhimrao Ambedkar University. She is also a double post graduate. She has also done journalism. She has five years of experience in journalism.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई