नई दिल्ली। Controversial comment : कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्यप्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एफआइआर पर रोक लगाने से यह कहते हुए इन्कार कर दिया है कि सोच समझ कर बोलना चाहिए था। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में सोमवार को सुनवाई करेगा।
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एफआइआर वाले आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उन्होंने अपनी याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह की याचिका को शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि मेरे बयान को गलत समझा गया, जबकि मैंने इसके लिए माफी मांग ली है। मीडिया ने ओवरहाइप कर दिया है।
विजय शाह के वकील ने कहा कि हाई कोर्ट ने ऑर्डर पास करने से पहले हमें नहीं सुना। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप एक मंत्री हैं, ऐसे संवेदनशील समय में एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को सोच-समझकर बोलना चाहिए।
बता दें कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने विजय शाह के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया था, जिसके बाद मंत्री शाह पर एफआइआर दर्ज की गई। उन्होंने इस मामले को लेकर ही सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए त्वरित सुनवाई की गुहार लगाई है।
शाह ने कर्नल कुरैशी की ओर स्पष्ट इशारा करते हुए कहा था, “जिन लोगों ने हमारी बेटियों को विधवा बनाया, हमने उन्हें सबक सिखाने के लिए उनकी अपनी बहन को भेजा।”
बयान सामने आने के बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा था कि हर हाल में इस मामले पर एफआइआर होनी चाहिए।
मंत्री ने मांग ली थी माफी
हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कुंवर विजय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक मिनट 13 सेकंड का वीडियो जारी कर कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अपनी विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांगी।
Controversial comment : मध्यप्रदेश के मंत्री पर एफआइआर पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इन्कार
National Prime News
FOLLOW US:
SHARE:
नई दिल्ली। Controversial comment : कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी करने वाले मध्यप्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। सुप्रीम कोर्ट ने एफआइआर पर रोक लगाने से यह कहते हुए इन्कार कर दिया है कि सोच समझ कर बोलना चाहिए था। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में सोमवार को सुनवाई करेगा।
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कुंवर विजय शाह ने मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के एफआइआर वाले आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। उन्होंने अपनी याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने विजय शाह की याचिका को शुक्रवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है।
उन्होंने सुप्रीम कोर्ट से कहा कि मेरे बयान को गलत समझा गया, जबकि मैंने इसके लिए माफी मांग ली है। मीडिया ने ओवरहाइप कर दिया है।
विजय शाह के वकील ने कहा कि हाई कोर्ट ने ऑर्डर पास करने से पहले हमें नहीं सुना। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप एक मंत्री हैं, ऐसे संवेदनशील समय में एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को सोच-समझकर बोलना चाहिए।
हाई कोर्ट में एफआइआर का आदेश दिया था
बता दें कि कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान को लेकर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने विजय शाह के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने का आदेश दिया था, जिसके बाद मंत्री शाह पर एफआइआर दर्ज की गई। उन्होंने इस मामले को लेकर ही सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए त्वरित सुनवाई की गुहार लगाई है।
सोमवार को इंदौर जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र में सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मंत्री विजय शाह ने कुरैशी का नाम लिए बिना विवादित बयान दिया था।
शाह ने कर्नल कुरैशी की ओर स्पष्ट इशारा करते हुए कहा था, “जिन लोगों ने हमारी बेटियों को विधवा बनाया, हमने उन्हें सबक सिखाने के लिए उनकी अपनी बहन को भेजा।”
बयान सामने आने के बाद मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए कहा था कि हर हाल में इस मामले पर एफआइआर होनी चाहिए।
मंत्री ने मांग ली थी माफी
हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कुंवर विजय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक मिनट 13 सेकंड का वीडियो जारी कर कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अपनी विवादित टिप्पणी के लिए माफी मांगी।
Author: National Prime News
Pitru Paksha : पितृपक्ष में काशी का विशेष महत्व, अकाल मृत्यु वाले पितरों के लिए पहले किया जाता है श्राद्ध, पिशाचमोचन कुंड में नारायण बलि और त्रिपिंडी श्राद्ध की मान्यता
Bhajan Clubbing : भजन क्लबिंग में जेन-जी के बीच दिखा पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, ताली बजाने के साथ खंजरी पर थिरकीं उंगलियां
Ayurveda Day 2026 : आयुर्वेद बताएगा स्वस्थ जीवन का रास्ता, मोतिहारी में आयुर्वेद दिवस पर जुटे चिकित्सक, देखें वीडियो
Greater Noida Bus Fire : यात्रियों ने पहले ही दी थी जलने की बदबू की सूचना, चालक-परिचालक पर लापरवाही के गंभीर आरोप
Yamuna Expressway : यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती डबल डेकर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत