'एन पी एन लाइव'

gift for migrants : बसों के सस्‍ते सफर संग लौटेंगे प्रवासी, बिहार सरकार लाई परदेसियों के लिए सौगात

SHARE:

Bihar Govt’s Special Gift: Cheap Bus Travel for Migrants

पटना, 05 सितंबर। gift for migrants : त्योहार का वक्त घर वालों संग बिताने का होता है। इस बार बिहार सरकार की पहल से हजारों बिहारी प्रवासियों का यह सफर न सिर्फ आसान होगा बल्कि जेब पर भी हल्का पड़ेगा। त्योहार का मौसम शुरू होते ही बिहार की गलियों और आंगनों में रौनक लौटने लगती है। छठ, दीवाली और दुर्गापूजा पर हर बिहारी का दिल अपने गांव-घर की ओर खिंचने लगता है।

इन रूप पर मिलेगी छूट

gift for migrants : बिहार सरकार ने इस बार प्रवासी बिहारियों के घर वापसी का सफर आसान और सस्ता करने की बड़ी पहल की है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) ने पीपीपी मोड में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों के लिए विशेष बस सेवा शुरू करने का घोषणा की है। इन बसों में यात्रियों को त्योहारी सीजन में भारी छूट मिलेगी।

भागलपुर–अंबाला रूट पर बड़ी छूट

gift for migrants : त्योहार पर घर लौट रहे यात्रियों को अब लंबी दूरी की बस यात्रा में जेब हल्की नहीं करनी पड़ेगी। भागलपुर–अंबाला रूट की एसी स्लीपर बस का असली किराया 3,603 रुपये है, लेकिन सरकार की ओर से 1,113 रुपये की छूट मिलने के बाद यात्रियों को सिर्फ 2,490 रुपये देने होंगे। नॉन-एसी बस में भी राहत मिलेगी, जहां 2,122 के किराये पर 632 रुपये की छूट देकर किराया घटाकर 1,490 रुपये कर दिया गया है।

पटना–दिल्ली का सफर हुआ आसान

gift for migrants : दिल्ली में रह रहे बिहारी अब अपने घर त्योहार मनाने सस्ते किराये पर लौट सकेंगे। पटना से दिल्ली जाने वाली एसी बस का असली किराया ₹1,873 है, लेकिन यात्री सिर्फ ₹1,254 चुकाएंगे। नॉन-एसी बस के लिए भी राहत दी गई है। 1,527 के किराये पर 394 रुपये की छूट देकर इसे 1,133 रुपये कर दिया गया है। वहीं, एसी स्लीपर बस में 919 रुपये की छूट मिलेगी और यात्री 2,812 रुपये की जगह केवल 1,893 रुपये ही देने होंगे।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई