'एन पी एन लाइव'

Bihar Elections : भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट की जारी, सम्राट चौधरी तारापुर तो विजय सिन्हा लखीसराय के लड़ेंगे चुनाव

SHARE:

Bihar Elections: BJP Releases First Candidate List Including Both Deputy CMs

पटना, 14 अक्टूबर। Bihar Elections : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी। भाजपा ने इस लिस्ट में 71 उम्मीदवारों को टिकट दिया है।

इस लिस्ट में दोनों डिप्टी सीएम और पूर्व डिप्टी सीएम समेत बिहार के कई मंत्रियों को टिकट दिया गया है। पार्टी ने बताया कि इसमें सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, प्रेम कुमार, मंगल पांडे, कृष्ण कुमार, राम नारायण मंडल और नितिन नबीन का नाम शामिल हैं। मोतिहारी सीट से प्रमोद कुमार भाजपा के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं।

सम्राट चौधरी तारापुर से चुनाव लड़ेंगे

Bihar Elections :  भाजपा की ओर से बताया गया कि उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी तारापुर विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा लखीसराय से भाजपा के उम्मीदवार होंगे। इसके साथ ही पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद कटिहार से भाजपा के उम्मीदवार बनाए गए हैं।

इसके साथ ही पार्टी ने कई मंत्रियों और विधायकों को उनकी परंपरागत विधानसभा सीट से टिकट दिया है। वहीं, कुछ नए चेहरे भी सामने आए हैं।

चर्चाओं पर विराम

Bihar Elections : इससे पहले एनडीए को लेकर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाया गया था। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के नेता उपेंद्र कुशवाहा ने एक स्वर में इसकी पुष्टि की थी।

तीनों नेताओं ने कहा कि एनडीए दलों के बीच सीटों की संख्या को लेकर सौहार्दपूर्ण बातचीत पूरी हो चुकी है, और अब यह तय करने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है कि कौन सा दल किस सीट पर चुनाव लड़ेगा।

सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट में लिखा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए के सभी दल एकजुटता के साथ पूरी तरह से तैयार हैं।”

चिराग पासवान ने दोहराई बात

Bihar Elections :  चिराग पासवान ने भी यही बात दोहराते हुए कहा— “एनडीए दलों में सीट संख्या का विषय सौहार्दपूर्ण बातचीत में पूरा हो चुका है। कौन दल किस सीट पर लड़ेगा, यह चर्चा भी सकारात्मक बातचीत के साथ अंतिम दौर में है। पीएम मोदी और सीएम नीतीश के नेतृत्व में एनडीए के सभी दल एकजुटता के साथ पूरी तरह से तैयार हैं। बिहार है तैयार, एनडीए सरकार।”

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई