'एन पी एन लाइव'

Bihar Crime: बेगूसराय में दिनदहाड़े फायरिंग, अपराधियों ने तीन युवकों को मारी गोली, एक की मौत

SHARE:

Bihar Crime

बेगूसराय, 14 जुलाई। Bihar Crime : बिहार के बेगूसराय में सोमवार को बदमाशों ने तीन युवकों को गोलियों से छलनी कर दिया। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा रेलवे गुमटी के पास हुई।

मृतक की पहचान स्थानीय निवासी स्वर्गीय छोटू महतो के पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। वहीं, घायल युवकों में एक का नाम प्रिंस कुमार है, जो नंदकिशोर सिन्हा का बेटा है, जबकि दूसरा घायल शुभम कुमार रामदीरी का निवासी है।

छोटे वाहनों से बैरियर शुल्क वसूली करते हैं

Bihar Crime : जानकारी के अनुसार तीनों युवक रेलवे गुमटी के पास छोटे वाहनों से बैरियर शुल्क वसूली का काम करते थे। सोमवार को भी वे अपने कार्यस्थल पर मौजूद थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह हमलावर, जो मुंह ढके हुए थे, वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

सदर अस्पताल में चल रहा है घायलों का इलाज

गोलियों की बौछार में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवकों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने अमित कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रिंस और शुभम का इलाज किया जा रहा है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और अस्पताल परिसर में भी तनावपूर्ण माहौल देखा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में यह आपसी रंजिश या वसूली विवाद का मामला माना जा रहा है।

वर्चस्व या जमीन का विवाद हो सकता है

Bihar Crime : पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला वर्चस्व की लड़ाई का या जमीन का विवाद हो सकता है। उन्होंने कहा कि इलाज के दौरान अमित कुमार की मौत हो गई है और अन्य का इलाज चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि परिजनों का कहना है कि उनके ही समाज के दीपो महतो ने गोली चलवाई है। बताया जा रहा है कि दीपो महतो और छोटू महतो के बीच आपसी लड़ाई चल रही है। मृतक अमित महतो कुछ दिनों पहले ही एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

परिजन ने कहा कि बाइक पर सवार कुछ लोग आए और गोली चलाने लगे। मृतक की मां ने बताया कि उनके समाज के लोगों ने ही उनके बेटे की हत्या करवा दी है।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई