'एन पी एन लाइव'

Bihar : मांगों को लेकर राजस्व कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, कहा— कैसे चलाएं परिवार

SHARE:

Bihar

संवाददाता, पटना/मोतिहारी। Bihar : बिहार के राजस्व कर्मचारी अपनी कई मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इससे कामकाज ठप हो गया है। बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ की मांगों पर विभाग अब तक सुस्त है। कर्मचा​री संघ का कहना है कि उनकी सभी मांगें वाजिब हैं। अत: इसे जल्द से जल्द पूरे किए जाएं। कर्मचारियों का कहना है कि उनका वेतन इतना कम है कि परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। वहीं दूसरी ओर काम का दबाव बढ़ता ही जा रहा है।

पूर्व में भी कर्मचारी हड़ताल पर गए थे

ज्ञात हो कि पूर्व में भी 4 मार्च 2025 से कर्मचारी हड़ताल पर गए थे। राजस्व कर्मचारियों की पदस्थापन अपने गृह जिले से 400 से 500 km की दूरी पर अनियमित रूप से की गई। इसे लेकर कर्मचारियों में रोष है। हजार प्रकार के काम के बावजूद राजस्व कर्मचारियों का वेतन महज एक चपरासी के बराबर है। इससे कर्मचारियों को अपना परिवार चलाना भी मु​श्किल हो रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि उनका ग्रेड पे 2800 किया जाए।

इतना अल्प वेतन स्तर होने के बावजूद दंडाधिकारी के रूप में विभिन्न कार्यों में कर्मचारियों को प्रतिनियुक्त कर दिया जाता है।

नहीं हुआ कोई निर्णय

यही वजह है कि बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर पूरे बिहार के राजस्व कर्मचारी 7 मई से अनिश्चित काल हड़ताल पर हैं। इस बारे में अपर मुख्य सचिव के लिखित आश्वासन के बावजूद अभी तक कोई निर्णय नहीं हुआ। सरकार के ढुलमुल रवैये की वजह से बाध्य होकर सभी राजस्व कर्मचारी पुनः हड़ताल पर हैं।

सरकार को फिर से ज्ञापन

बुधवार को भागलपुर राजस्व कर्मचारी संघ की बैठक हुई। संघ का 17 सूत्री माँग पत्र राजस्व विभाग, राजस्व मंत्री व मुख्यमंत्री को पूर्व में सौंप दिया गया था। एक ज्ञापन फिर से दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती, सभी राजस्व कर्मचारी भागलपुर, राज्य संघ के आह्वान पर हड़ताल पर बने रहेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार को कर्मचारियों की मांगों पर तुरंत विचार करना चाहिए क्योंकि सभी अंचलों में हड़ताल के कारण लोककल्याणकारी योजनाएं बाधित हो गई हैं।

ohm verma
Author: ohm verma

Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई