नई दिल्ली, 13 सितंबर। Balen politics : नेपाल में तख्तापलट होने के बाद काठमांडू के मेयर बालेन शाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर जेन-जी के नाम एक भावुक संदेश लिखा है।
काठमांडू शहर के मेयर बालेन शाह ने एक्स अकाउंट पर लिखा, “प्रिय जनरेशन-जी, आपके योगदान और बलिदान ने देश को बदल दिया है।” वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि। आपका अमूल्य योगदान निरंतर आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और कर्तव्यबोध की ओर प्रेरित करता रहेगा। आपको बहुत सम्मान है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामना। ”
ओली सरकार को देना पड़ा था इस्तीफा
ज्ञात हो कि नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध के कारण केपी शर्मा ओली सरकार को इस्तीफा देना पड़ा था। इससे कई दिनों से चल रही राजनीतिक अनिश्चितता समाप्त हो गई। शनिवार को काठमांडू घाटी और नेपाल के अन्य हिस्सों में लागू कर्फ्यू और प्रतिबंधात्मक आदेशों को अधिकारियों ने धीरे-धीरे सामान्यीकरण करने के लिए हटा दिया।
सड़क पर नहीं उतरे बालेन
बालेन शाह राजनीतिक अनुभव, संगठन और राजनीतिक पार्टी से काफी दूर हैं। जब नेपाल में जेन-जी का आंदोलन हुआ, लोगों ने सोशल मीडिया पर उसे नेतृत्व करने के लिए मेयर पद से इस्तीफा देने की अपील की। बालेन शाह ने इस आंदोलन का समर्थन तो किया लेकिन कभी सड़क पर नहीं उतरे।
टोपियों से है प्यार
Balen politics : बालेन के गाने, स्टाइल और काले चश्मे भी युवाओं में काफी लोकप्रिय हैं। राजनीति में वे बहुत बड़े चेहरे नहीं हैं, लेकिन उनके भाषण लोगों को प्रेरित करते हैं। यहां तक कि उत्तर भारत के बड़े शहरों में काम करने वाले नेपाली लोगों ने बालेन को बहुत लोकप्रिय बताया है। बालेन खुद भी युवा हैं और जेन जी आंदोलन में उनकी आकर्षक छवि ने उन्हें लोकप्रिय बनाया। बालेन शाह एक संगीत प्रेमी हैं और टोपियों से बहुत प्यार करते हैं।

2022 में बने थे मेयर
Balen politics : नेपाल के मशहूर रैपर बालेन शाह ने मई 2022 में देश की राजधानी काठमांडू की पहली बार मेयर की कुर्सी संभाली। नेपाली कांग्रेस की सृजना सिंह को भारी मतों से हराया था। बालेन शाह ने इस चुनाव में 61,767 वोट पाए, जबकि सृजना सिंह ने 38,341 वोट पाए।
27 अप्रैल 1990 को काठमांडू के गैर गाउन में जन्मे बालेन ने लगभग 32 वर्ष की उम्र में इस पद को संभाला।
यहां से की है इंजीनियरिंग की पढ़ाई
Balen politics : बालेन शाह ने कर्नाटक के विश्वेश्वरैया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. उन्होंने काठमांडू के व्हाइट हाउस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। बालेन शाह, एक रैपर, एक्टर, म्यूजिक प्रोड्यूसर, गीतकार और कवि, अपनी पढ़ाई के दौरान विद्यार्थी राजनीति में भी शामिल रहे। 2022 में नेपाल के स्थानीय चुनाव से उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया।







