'एन पी एन लाइव'

Babri Structure Ban : सीएम योगी की हुंकार, कयामत तक बाबरी ढांचा नहीं बनेगा

SHARE:

Babri Structure Ban: CM Yogi Rules Out Reconstruction

Babri Structure Ban : डबल इंजन सरकार का संकल्प

बाराबंकी, 10 फरवरी। Babri Structure Ban : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाराबंकी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कयामत के दिन तक बाबरी मस्जिद का पुनर्निर्माण नहीं होगा।

सीएम योगी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार जो कहती है, वो करती है। हमने कहा था कि रामलला हम आएंगे और मंदिर वहीं बनाएंगे। मंदिर का निर्माण अब पूरा हो चुका है। इसलिए कयामत के दिन तक बाबरी ढांचे का पुनर्निर्माण संभव नहीं है।”

अयोध्या में 500 वर्षों के बाद गौरवशाली क्षण

Babri Structure Ban : योगी आदित्यनाथ ने बताया कि अयोध्या में यह ऐतिहासिक क्षण 500 सालों बाद आया है। उन्होंने कहा, “इन 500 सालों में कई राजा-महाराजाओं और सरकारों ने शासन किया, लेकिन किसी ने रामलला के जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का विचार क्यों नहीं किया?”

केसरिया ध्वज का प्रतीक

Babri Structure Ban : सीएम ने बताया कि 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भव्य केसरिया ध्वज का आरोहण किया। योगी ने कहा, “यह ध्वज हमेशा भारत के गौरव को आगे बढ़ाता रहेगा।”

भारत और सनातक: एक दूसरे के पूरक

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत और सनातक अलग नहीं हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि दुनिया भर में सनातक पर हमले हो रहे हैं। “हमें सचेत रहना होगा, क्योंकि कुछ लोग भारत के विकास को रोकने की साजिश कर रहे हैं, कुछ लोग इसका शिकार हो रहे हैं और कुछ इसके लिए बिककर काम कर रहे हैं। हमें तीनों से अलर्ट रहना होगा।”

Leave a Comment