'एन पी एन लाइव'

Ayushman Bharat Delhi : मकर संक्रांति पर स्वास्थ्य का उपहार, दिल्ली को मिले 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर

SHARE:

Ayushman Bharat Delhi: 6 Lakh Citizens Registered, 81 New Health Centers Launched

नई दिल्ली, 14 जनवरी। Ayushman Bharat Delhi : मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानीवासियों को बड़ी सौगात दी। हरि नगर विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने 81 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही दिल्ली में संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की संख्या बढ़कर 319 हो गई है। यह पहल दिल्ली की हर विधानसभा में कम से कम 15 और पूरे शहर में कुल 1100 आयुष्मान आरोग्य केंद्र स्थापित करने के लक्ष्य की ओर एक मजबूत कदम मानी जा रही है।

Ayushman Bharat Delhi : आधुनिक सुविधाओं से लैस

लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, लैब, दवा वितरण काउंटर, टीकाकरण यूनिट और जच्चा-बच्चा देखभाल केंद्रों का जायजा लेते हुए व्यवस्थाओं की गुणवत्ता और सेवाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।

इस दौरान सीएम ने डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ से संवाद कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं पर फीडबैक लिया और हेल्थ रिकॉर्ड सिस्टम की भी गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि डिजिटल रिकॉर्ड व्यवस्था पारदर्शी, सटीक और आम नागरिकों के लिए आसान होनी चाहिए।

अधूरी परियोजनाओं को मिली रफ्तार

Ayushman Bharat Delhi : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पूर्व सरकारों के कार्यकाल में स्वास्थ्य ढांचे की अनदेखी के चलते कई अस्पताल परियोजनाएं वर्षों तक अधूरी रहीं। वर्तमान सरकार उन सभी अधूरे कार्यों को पारदर्शिता और तय समयसीमा के भीतर पूरा कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार दिल्ली के स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने में निरंतर सहयोग कर रही है, जिसके तहत नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, लैब और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं विकसित की जा रही हैं।

11 महीनों में बदली दिल्ली की स्वास्थ्य तस्वीर

Ayushman Bharat Delhi : सीएम ने बताया कि बीते 11 महीनों में दिल्ली सरकार ने

  • 319 आयुष्मान आरोग्य मंदिर
  • जन औषधि केंद्रों का विस्तार
  • पांच बड़े अस्पतालों में नए ब्लॉक
  • नई डायलिसिस मशीनों की स्थापना
  • सभी सरकारी अस्पतालों का डिजिटलीकरण

जैसे कई अहम कदम उठाए हैं। अब मरीज मोबाइल के जरिए ओपीडी अपॉइंटमेंट और मेडिकल रिकॉर्ड आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।

6 लाख से अधिक पंजीकरण, हजारों परिवारों को मुफ्त इलाज

Ayushman Bharat Delhi : मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली में अब तक 6 लाख से अधिक नागरिक पंजीकृत हो चुके हैं और हजारों परिवारों को मुफ्त इलाज का लाभ मिल चुका है। साथ ही, ईडब्ल्यूएस श्रेणी के इलाज की आय सीमा 2.5 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है।

विकसित भारत के साथ विकसित दिल्ली का संकल्प

Ayushman Bharat Delhi : सीएम रेखा गुप्ता ने विश्वास जताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का विस्तार बड़े अस्पतालों पर बोझ कम करेगा और लोगों को घर के पास मुफ्त, सुलभ और सम्मानजनक प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के विजन के साथ विकसित दिल्ली का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Comment