'एन पी एन लाइव'

Atishi Video Row : आति​शी के वीडियो पर अब दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यह कहा डाला

SHARE:

Atishi Video Row: FSL Confirms Clip Authentic, CM Rekha Gupta SAtishi Video Row: FSL Confirms Clip Authentic, CM Rekha Gupta Slams AAPlams AAP

नई दिल्ली, 17 जनवरी। Atishi Video Row : दिल्ली विधानसभा में ‘गुरुओं’ पर की गई टिप्पणी को लेकर चल रहे विवाद में अब बड़ा खुलासा हुआ है। विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता द्वारा सार्वजनिक की गई फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की रिपोर्ट में साफ हो गया है कि नेता प्रतिपक्ष आतिशी के बयान वाला वीडियो पूरी तरह असली है और उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई।

Atishi Video Row : सीएम रेखा गुप्ता बोलीं—सत्य की हुई जीत

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एफएसएल रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे “सत्य की जीत” करार दिया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने सच्चाई को दबाने के लिए पंजाब सरकार, पंजाब पुलिस और पंजाब की फॉरेंसिक लैब का सहारा लिया, लेकिन अंततः सच सामने आ ही गया।

‘एक्स’ पर सीएम का तीखा हमला

Atishi Video Row : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता द्वारा जारी एफएसएल रिपोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि 6 जनवरी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी द्वारा गुरुओं के महान बलिदान पर की गई अमर्यादित और शर्मनाक टिप्पणी का वीडियो 100 फीसदी सही है। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही की रिकॉर्डिंग में किसी भी तरह की कोई मिलावट नहीं हुई है।

‘आप’ पर साजिश रचने का आरोप

Atishi Video Row : रेखा गुप्ता ने कहा कि गलती स्वीकार करने के बजाय आम आदमी पार्टी ने सच्चाई को दबाने का प्रयास किया। अरविंद केजरीवाल के संरक्षण में पंजाब सरकार की एजेंसियों का दुरुपयोग कर पूरे मामले को दबाने की कोशिश की गई, जो बेहद निंदनीय है। उन्होंने इसे “घोर पाप” बताया।

फॉरेंसिक तकनीक ने खोली पोल

Atishi Video Row : मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि फॉरेंसिक साइंस की आधुनिक तकनीक और ठोस सबूतों ने आम आदमी पार्टी की साजिश को पूरी तरह बेनकाब कर दिया है। उन्होंने मांग की कि गुरुओं का अपमान करने वाले नेताओं को देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

स्पीकर का साफ संदेश—माफी मांगें आतिशी

Atishi Video Row : दिल्ली विधानसभा के स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने भी इस मामले पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष आतिशी से माफी मांगने की अपील की।

शनिवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पीकर ने बताया कि विपक्ष की मांग पर सदन की रिकॉर्डिंग एफएसएल को भेजी गई थी। रिपोर्ट में यह पूरी तरह स्पष्ट हो गया है कि ऑडियो और वीडियो दोनों ही वास्तविक हैं और उनमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं की गई है।

सियासत गरम, जवाबदेही की मांग तेज

Atishi Video Row : एफएसएल रिपोर्ट के सामने आने के बाद दिल्ली की राजनीति और गरमा गई है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या आम आदमी पार्टी अपने नेताओं की टिप्पणी पर सार्वजनिक माफी मांगेगी या यह विवाद और तूल पकड़ेगा।

Leave a Comment