'एन पी एन लाइव'

accident : भीलवाड़ा में वैन से टकराई कार, हादसे में जिंदा जला ड्राइवर

SHARE:

भीलवाड़ा। accident :


राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा कोटा-चित्तौड़ नेशनल हाईवे-27 पर स्थित चित्तोडिया गांव के पास हुआ, जहां फुलजी की खेड़ी कट के पास एक कार और वैन में जबरदस्त टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन सीधे सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। 15 फीट गहरी खाई में गिरने के बाद वैन में आग लग गई।

खाक हो चुकी थी वैन

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन, उन्हें सफलता नहीं मिली। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वैन जलकर खाक हो चुकी थी।

वाहन से बाहर नहीं निकलने के कारण वैन का चालक अंदर ही बुरी तरह झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया। कुछ देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर यातायात को फिर से बहाल कराया।

मृतक की पहचान नहीं

सूचना मिलते ही मांडलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। वैन के चालक के अस्थि शव को बाहर निकाला गया और उसे मांडलगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। फिलहाल, मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिशों में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि जिस कार से वैन भिड़ी, उसमें सवार परिवार गुजरात के राजकोट का रहने वाला था। कार हरि भाई चला रहा था। हादसे में वह घायल हो गए और उनकी पत्नी पूनम, दो बेटियां और बेटे को मामूली चोट आई।

सभी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हरि भाई को प्राथमिक उपचार के बाद चित्तौड़गढ़ रेफर कर दिया गया। हरि भाई परिवार संग राजकोट (गुजरात) से झालावाड़ जा रहे थे।

-एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई