Oil Prices Rise : तेल महंगा तो अमेरिका की कमाई भी ज्यादा
वाशिंगटन, 12 मार्च। Oil Prices Rise : मिडिल ईस्ट में जारी संकट के कारण दुनियाभर में तेल की कीमतें बढ़ गई हैं और कई देश ईंधन की खपत कम करने के उपाय खोज रहे हैं। इसी बीच अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump ने कहा कि बढ़ती तेल कीमतों से अमेरिका को बड़ा फायदा हो रहा है।
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा कि अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक है, इसलिए जब तेल की कीमतें बढ़ती हैं तो देश को भी बड़ा आर्थिक लाभ होता है।
उन्होंने कहा, “अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक है, इसलिए तेल महंगा होने पर हम भी काफी पैसा कमाते हैं।”
ईरान को परमाणु हथियार से रोकना सबसे जरूरी
Oil Prices Rise : ट्रंप ने कहा कि उनके लिए सबसे अहम मुद्दा यह है कि Iran को परमाणु हथियार हासिल करने से रोका जाए। उनके अनुसार अगर ऐसा हुआ तो यह मिडिल ईस्ट ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए खतरा बन सकता है।
उन्होंने दावा किया कि वे ऐसा कभी होने नहीं देंगे।
तेल सप्लाई पर आइईए की चेतावनी
Oil Prices Rise : इस बीच International Energy Agency (आइईए) ने चेतावनी दी है कि ईरान के बढ़ते हमलों के कारण दुनिया को तेल आपूर्ति में इतिहास की सबसे बड़ी बाधा का सामना करना पड़ सकता है।
गैस की कीमतों पर ट्रंप का बयान
Oil Prices Rise : बुधवार को Ohio में ट्रंप ने पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों पर कहा कि यह उनकी उम्मीद से कम बढ़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही कीमतें इतनी कम हो जाएंगी कि लोग हैरान रह जाएंगे।
40 करोड़ बैरल तेल जारी करने का फैसला
Oil Prices Rise : पश्चिम एशिया संकट के बीच आइईए के सदस्य देशों ने तेल बाजार को स्थिर रखने के लिए 40 करोड़ बैरल तेल अपने आपातकालीन भंडार से जारी करने पर सहमति जताई है। यह तेल 32 सदस्य देशों के रणनीतिक भंडार से बाजार में उपलब्ध कराया जाएगा।
आइईए के पास 1.2 अरब बैरल का भंडार
Oil Prices Rise : आइईए सदस्य देशों के पास कुल मिलाकर 1.2 अरब बैरल से अधिक का आपातकालीन तेल भंडार मौजूद है, जबकि उद्योगों के पास करीब 60 करोड़ बैरल अतिरिक्त भंडार है।
यह आइईए के इतिहास में समन्वित रूप से तेल भंडार जारी करने का छठा मौका है। इससे पहले 1991, 2005, 2011 और 2022 में भी ऐसा कदम उठाया गया था।
गौरतलब है कि International Energy Agency की स्थापना 1974 में हुई थी।
हॉर्मुज जलडमरूमध्य से तेल आपूर्ति प्रभावित
Oil Prices Rise : आइईए के अनुसार 28 फरवरी से शुरू हुए पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण Strait of Hormuz के रास्ते तेल आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। फिलहाल कच्चे तेल और रिफाइंड उत्पादों का निर्यात संघर्ष से पहले के स्तर के 10 प्रतिशत से भी कम रह गया है।
Author: ohm verma
Om Verma (ohm verma) is a graduate from Motilal Nehru College of Delhi University. He has done Journalism and Mass Communication from Kurukshetra University. He has worked in Hari Bhoomi newspaper published from Haryana. After this, he worked for Dainik Jagran as Chief Sub Editor for a long time. He held many important roles in the Noida office. During this time, he participated in debates on many national TV channels.







