Northeast Winter Storm : एक घंटे में 3 इंच बर्फ, दो फीट तक जमाव की आशंका
वाशिंगटन, 23 फरवरी। Northeast Winter Storm : अमेरिका के उत्तर–पूर्वी हिस्से में आए भीषण शीतकालीन तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। National Weather Service ने इसे “उत्तर–पूर्व के लिए बड़ा शीतकालीन तूफान” बताया है। Washington, D.C. से लेकर Boston तक भारी बर्फबारी और तेज हवाओं ने यातायात लगभग ठप कर दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी मिड-अटलांटिक और उत्तर–पूर्वी इलाकों में सोमवार तक तेज बर्फबारी जारी रहेगी। कुछ क्षेत्रों में प्रति घंटे 2 से 3 इंच तक बर्फ गिरने की संभावना है, जबकि कई जगहों पर कुल बर्फबारी दो फीट तक पहुंच सकती है।
ऐसे हालात में यात्रा करना लगभग असंभव बताया जा रहा है।
न्यूयॉर्क में ट्रैवल बैन, स्कूल बंद
Northeast Winter Storm : New York City में रविवार रात 9 बजे से सोमवार दोपहर तक यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया गया। शहर के मेयर Zohran Mamdani ने कहा कि पिछले एक दशक में इस स्तर का तूफान नहीं देखा गया।
सोमवार को शहर के स्कूल भी बंद रहेंगे—2019 के बाद यह पहला पारंपरिक “स्नो डे” होगा।
कई राज्यों में आपातकाल
Northeast Winter Storm : New Jersey में रात 9 बजे से ट्रैवल बैन लागू किया गया, जबकि Rhode Island में लोगों को शाम 7 बजे के बाद सड़कों पर न निकलने की सलाह दी गई। कई राज्यों ने आपातकाल घोषित कर दिया है।
8,000 उड़ानें रद, हवाई अड्डों पर अफरा-तफरी
तूफान का असर हवाई सेवाओं पर भी भारी पड़ा है। रविवार और सोमवार के लिए करीब 8,000 उड़ानें रद कर दी गईं।
LaGuardia Airport और John F. Kennedy International Airport पर लगभग आधी उड़ानें रद करनी पड़ीं। दोपहर तक 3,500 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हो चुकी थीं।
तटीय बाढ़ का खतरा
Northeast Winter Storm : मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि डेलावेयर से केप कॉड तक तेज तटीय हवाएं बाढ़ ला सकती हैं। इससे संरचनात्मक नुकसान और बड़े पैमाने पर सड़कें जलमग्न होने की आशंका है।
5.4 करोड़ लोग तूफान की जद में
Northeast Winter Storm : सेंट्रल अप्पलाचियन से लेकर तटीय मेन तक लगभग 5.4 करोड़ लोग इस बर्फीले तूफान की चपेट में हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह तूफान मंगलवार सुबह तक उत्तरी न्यू इंग्लैंड क्षेत्र से आगे बढ़ जाएगा।
ऐतिहासिक माने जा रहे इस बर्फीले तूफान ने अमेरिका के उत्तर–पूर्व को ठहराव की स्थिति में ला दिया है। प्रशासन अलर्ट पर है और लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की जा रही है।







