'एन पी एन लाइव'

Mar-a-Lago Shooting : मार-ए-लागो में सनसनी, हथियारबंद युवक ढेर, ट्रंप के रिजॉर्ट पर बड़ा सुरक्षा अलर्ट

SHARE:

Mar-a-Lago Shooting: Armed Intruder Shot Dead by Secret Service at Trump Resort

Mar-a-Lago Shooting : तड़के 1:30 बजे नॉर्थ गेट पर हलचल

वाशिंगटन, 22 फरवरी। Mar-a-Lago Shooting : अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के फ्लोरिडा स्थित मशहूर Mar-a-Lago रिजॉर्ट में रविवार तड़के एक हथियारबंद युवक के घुसने से हड़कंप मच गया। मौके पर तैनात United States Secret Service के एजेंट्स ने घुसपैठिए को गोली मार दी।

हालांकि घटना के समय ट्रंप वाशिंगटन स्थित White House में मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार, संदिग्ध युवक स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 1:30 बजे वेस्ट पाम बीच स्थित एस्टेट के नॉर्थ गेट पर पहुंचा। उसके पास एक शॉटगन और एक फ्यूल कैन था।

सीक्रेट सर्विस एजेंट्स और पाम बीच काउंटी शेरिफ कार्यालय के डिप्टी ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन हालात बिगड़ने पर गोली चला दी गई। सोशल मीडिया पर जारी बयान में बताया गया कि मारा गया युवक लगभग 20 वर्ष या उससे अधिक उम्र का था।

पहले भी हो चुकी है कोशिश

Mar-a-Lago Shooting : यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप को फ्लोरिडा में निशाना बनाने की कोशिश की गई हो। सितंबर 2024 में भी एक संदिग्ध ने उस वक्त हमला करने की कोशिश की थी, जब ट्रंप गोल्फ खेल रहे थे। सुरक्षा कर्मियों ने झाड़ियों के पीछे रायफल लिए एक व्यक्ति को देखा था, जो बाद में एसयूवी में भाग निकला। घटनास्थल से रायफल, दो बैकपैक, एक स्कोप और एक गोप्रो कैमरा बरामद हुआ था।

पाम बीच काउंटी के शेरिफ रिक ब्रैडशॉ ने बताया था कि संदिग्ध को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान रेयान रुथ के रूप में हुई थी।

जांच में जुटीं एजेंसियां

Mar-a-Lago Shooting : ताजा घटना की जांच Federal Bureau of Investigation, सीक्रेट सर्विस और स्थानीय पुलिस कर रही है।

एजेंसी की नीति के तहत शूटिंग में शामिल सीक्रेट सर्विस एजेंट्स को जांच पूरी होने तक प्रशासनिक अवकाश पर भेज दिया गया है।

फिलहाल घुसपैठिए की पृष्ठभूमि और मकसद को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

मार-ए-लागो में इस ताजा घटना ने एक बार फिर राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था पर बहस छेड़ दी है। जांच के नतीजों के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह साजिश थी या किसी व्यक्ति की एकल हरकत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सबसे ज्यादा पढ़ी गई