Pakistan T20 Win : सलामी जोड़ी ने रखी मजबूत नींव
कोलंबो, 10 फरवरी। Pakistan T20 Win : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यूएसए को 32 रन से शिकस्त दी। सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में लगातार दूसरी जीत के साथ पाकिस्तान ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गया है।
Pakistan T20 Win : टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 9 विकेट पर 190 रन बनाए। सईम अयूब और साहिबजादा फरहान की ओपनिंग जोड़ी ने 5.1 ओवर में 54 रन जोड़कर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई।
सईम अयूब 17 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान सलमान आगा सिर्फ 1 रन ही बना सके।
बाबर–फरहान की साझेदारी ने बदला मैच का रुख
Pakistan T20 Win : 56 रन पर दो विकेट गिरने के बाद साहिबजादा फरहान और बाबर आजम ने पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 52 गेंदों में 81 रन जोड़ते हुए स्कोर को 137 तक पहुंचाया।
बाबर आजम ने 32 गेंदों में 46 रन, जबकि फरहान ने 41 गेंदों में 73 रन की विस्फोटक पारी खेली।
शादाब और नवाज की तेज फिनिश
Pakistan T20 Win : आखिरी ओवरों में मोहम्मद नवाज और शादाब खान ने तेज रन बटोरे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 16 गेंदों में 34 रन जोड़े। शादाब खान ने सिर्फ 12 गेंदों में 30 रन बनाकर पाकिस्तान को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
यूएसए गेंदबाजों की कोशिश नाकाम
Pakistan T20 Win : यूएसए की ओर से शेडली वैन शाल्कविक सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 विकेट झटके। सौरभ नेत्रवलकर, मोहम्मद मोहसिन और हरमीत सिंह को एक-एक विकेट मिला।
यूएसए की संघर्षपूर्ण लेकिन नाकाम पारी
190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए यूएसए की टीम 20 ओवर में 158 रन ही बना सकी। शायन जहांगीर ने 49 रन और शुभम रंजने ने 51 रन की शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।
उस्मान तारिक की धारदार गेंदबाजी
पाकिस्तान की जीत में उस्मान तारिक की गेंदबाजी अहम रही। उन्होंने 3 विकेट चटकाए और 19वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर विकेट लेकर हैट्रिक का मौका भी बनाया, हालांकि वह पूरा नहीं हो सका।
इसके अलावा शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद और मोहम्मद नवाज ने भी 1-1 विकेट लिया।
प्वाइंट्स टेबल में पाकिस्तान टॉप पर
Pakistan T20 Win : इस जीत के साथ पाकिस्तान का नेट रन रेट +0.932 हो गया है और टीम ग्रुप-ए में पहले स्थान पर पहुंच गई है, जिससे उसके सेमीफाइनल के रास्ते और मजबूत हो गए हैं।







