'एन पी एन लाइव'

University Township : पांच नई यूनिवर्सिटी टाउनशिप, पढ़ाई, रिसर्च और स्किलिंग सब एक ही जगह

SHARE:

Budget 2026: Five University Townships to Boost Education, Skills, and Research

नई दिल्ली, 1 फरवरी। University Township : केंद्रीय बजट 2026-27 में शिक्षा क्षेत्र में बड़ी और दूरगामी घोषणा की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बताया कि देश के अलग-अलग हिस्सों में पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित की जाएंगी। ये टाउनशिप खास तौर पर औद्योगिक और लॉजिस्टिक कॉरिडोर के आसपास बनाई जाएंगी, जिससे छात्रों को इंडस्ट्री से सीधे जुड़ने और रोजगार के अवसर मिलने में आसानी होगी।

University Township : राज्यों के सहयोग से आधुनिक शिक्षा का नेटवर्क

सरकार ने कहा कि यूनिवर्सिटी टाउनशिप विकसित करने में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम करेंगे।
इस योजना का उद्देश्य है कि हर क्षेत्र की जरूरत के अनुसार आधुनिक और मजबूत शिक्षा संस्थान तैयार किए जाएं। टाउनशिप में छात्रों के लिए रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स, हाईटेक लैब्स, रिसर्च सेंटर और इनोवेशन हब होंगे।

स्किल सेंटर और इंडस्ट्री-रेडी शिक्षा

University Township : हर टाउनशिप में स्किल सेंटर भी होंगे, जहां पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। सरकार का फोकस सिर्फ डिग्री देने पर नहीं है, बल्कि छात्रों को इंडस्ट्री-रेडी बनाना है।
इन केंद्रों में स्टार्ट-अप्स, रिसर्च और नए आइडियाज को बढ़ावा दिया जाएगा।

स्थानीय रोजगार और आर्थिक विकास को बढ़ावा

University Township : पांच यूनिवर्सिटी टाउनशिप न केवल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाएंगी, बल्कि स्थानीय रोजगार के नए मौके भी पैदा करेंगी। आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी और युवाओं को अपने ही क्षेत्र में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे।

पूर्वी भारत में नया नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (NID)

पूर्वी भारत में नया एनआईडी खोला जाएगा। इसका उद्देश्य है कि छात्रों को डिजाइन, क्रिएटिव सोच और इनोवेशन में उत्कृष्ट शिक्षा मिले।

एनआइडी में प्रोडक्ट डिजाइन, फैशन, ग्राफिक, इंडस्ट्रियल और डिजिटल डिजाइनिंग जैसे कोर्स कराए जाएंगे।

क्रिएटिव इंडस्ट्री और स्टार्ट-अप को बढ़ावा

University Township : नया एनआइडी न केवल छात्रों को नौकरी के लिए तैयार करेगा, बल्कि स्टार्ट-अप और नए प्रोडक्ट विकास में भी मदद करेगा। सरकार का मानना है कि अच्छा डिजाइन मेक इन इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसी पहलों का अहम हिस्सा है।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह कदम पूर्वी भारत के औद्योगिक और आर्थिक विकास, युवाओं के अवसरों और देश के संतुलित विकास में मदद करेगा।

Leave a Comment