'एन पी एन लाइव'

Lakhpati Didi : ग्रामीण महिलाओं को उद्यम की राह, ‘लखपति दीदी’ योजना का विस्तार

SHARE:

Lakhpati Didi Expansion in Budget 2026: ‘She Marts’ to Empower Rural Women

Lakhpati Didi : महिलाएं बनेंगी अपनी खुद की व्यवसाय की मालकिन

नई दिल्ली, 1 फरवरी। Lakhpati Didi : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए ‘लखपति दीदी’ योजना के विस्तार की घोषणा की। अब महिलाएं केवल कर्ज आधारित आजीविका तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि उन्हें अपने खुद के उद्यम की मालिक बनने में मदद मिलेगी।

महिलाओं के अपने रिटेल आउटलेट

Lakhpati Didi :  इस पहल के तहत ‘सेल्फ-हेल्प एंटरप्रेन्योर मार्ट्स’ या ‘शी मार्ट्स’ स्थापित किए जाएंगे। ये सामुदायिक स्वामित्व वाले रिटेल केंद्र होंगे और क्लस्टर-स्तरीय फेडरेशन के तहत काम करेंगे।
वित्त मंत्री ने कहा कि इन ‘शी मार्ट्स’ को नवाचारपूर्ण वित्तीय सहायता के जरिए मजबूत किया जाएगा ताकि महिलाएं उद्यमिता के अगले कदम पर बढ़ सकें।

कर्ज आधारित आजीविका से आगे

Lakhpati Didi : निर्मला सीतारमण ने कहा— “हम महिलाओं को केवल कर्ज आधारित आजीविका से आगे बढ़ाकर उनके खुद के उद्यम की मालिक बनाने में सहायता देंगे। ‘शी मार्ट्स’ सामुदायिक स्वामित्व वाले रिटेल केंद्र के रूप में स्थापित किए जाएंगे।”

नई आर्थिक अवसर और एसएचजी सशक्तीकरण

Lakhpati Didi : यह उन्नत योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए नए आर्थिक अवसर खोलेगी और सेल्फ-हेल्प ग्रुप्स (SHG) को और मजबूत बनाएगी, जो इस मिशन की रीढ़ हैं।

लखपति दीदी योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना और सालाना कम से कम 1 लाख रुपए की स्थायी आय सुनिश्चित करना है।

कौशल और उद्यमिता प्रशिक्षण

Lakhpati Didi : इस कार्यक्रम के तहत महिलाओं को सिलाई, प्लंबिंग, एलईडी बल्ब निर्माण से लेकर ड्रोन संचालन तक कई तरह के कौशल सिखाए जाएंगे।

साथ ही उन्हें एक से अधिक आजीविका गतिविधियों अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा, जिससे उनके परिवार की आय में वृद्धि होगी।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई