'एन पी एन लाइव'

Vande Bharat Sleeper : वंदे भारत स्लीपर की धूम, बुकिंग खुलते ही फुल, यात्रियों का जबरदस्त उत्साह

SHARE:

Vande Bharat Sleeper Tickets Sold Out Within Hours After Booking Opens

Vande Bharat Sleeper : लंबे इंतजार के बाद मिली सौगात

नई दिल्ली, 20 जनवरी। Vande Bharat Sleeper : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में उद्घाटित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को यात्रियों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। टिकट बुकिंग शुरू होने के कुछ ही घंटों के भीतर ट्रेन की सभी सीटें फुल हो गईं। यह जानकारी मंगलवार को रेल मंत्रालय ने साझा की।

देश में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का यात्रियों को लंबे समय से इंतजार था। इस श्रेणी की पहली ट्रेन कामाख्या और हावड़ा के बीच चलाई जा रही है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जनवरी 2026 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

घंटों में भर गई पूरी ट्रेन

Vande Bharat Sleeper :  रेल मंत्रालय के अनुसार, कामाख्या (केवाईक्यू) से हावड़ा (एचडब्ल्यूएच) के बीच चलने वाली वंदे भारत शयनयान ट्रेन (ट्रेन संख्या 27576) की पहली व्यावसायिक यात्रा को अभूतपूर्व रिस्पॉन्स मिला। पीआरएस और अन्य बुकिंग प्लेटफॉर्म पर टिकट बिक्री शुरू होने के कुछ ही घंटों में सभी सीटें बुक हो गईं।

कब से शुरू होगी पहली यात्रा?

रेल मंत्रालय ने बताया कि यह वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 22 जनवरी 2026 से कामाख्या से, 23 जनवरी 2026 से हावड़ा से अपनी पहली व्यावसायिक यात्रा शुरू करेगी।

इस ट्रेन की टिकट बुकिंग 19 जनवरी 2026 को सुबह 8 बजे शुरू हुई थी और 24 घंटे से भी कम समय में सभी श्रेणियों की टिकटें बिक गईं।

रात की यात्रा का विश्वस्तरीय अनुभव

Vande Bharat Sleeper : रेलवे के बयान में कहा गया कि पहली ही यात्रा में मिली इस शानदार प्रतिक्रिया से यह साफ है कि यात्री अब तेज, सुरक्षित और ज्यादा आरामदायक रेल सेवाओं को प्राथमिकता दे रहे हैं। कामाख्या-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के बीच कनेक्टिविटी को नई मजबूती देगी और आधुनिक सुविधाओं के साथ विश्वस्तरीय रात्रिकालीन यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी।

रेल नेटवर्क को मिल रही नई रफ्तार

Vande Bharat Sleeper : इस बीच रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को नौ नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की घोषणा भी की। इनमें कामाख्या-रोहतक, हावड़ा-आनंद विहार टर्मिनल, बेंगलुरु-अलीपुरद्वार, अलीपुरद्वार-मुंबई और गोमती नगर-डिब्रूगढ़ जैसे महत्वपूर्ण रूट शामिल हैं।

आधुनिक रेल भारत की नई पहचान

वंदे भारत स्लीपर और अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भारतीय रेलवे को आधुनिक, तेज और यात्री-केंद्रित परिवहन व्यवस्था की ओर तेजी से आगे बढ़ा रही हैं।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई