'एन पी एन लाइव'

Nitin Nabin BJP : भाजपा को मिला नया नेतृत्व, नितिन नबीन निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार

SHARE:

Nitin Nabin BJP Begins New Era as National President at 45

Nitin Nabin BJP : नामांकन प्रक्रिया पूरी, मुकाबले में कोई दूसरा दावेदार नहीं

नयी दिल्ली, 19 जनवरी।  Nitin Nabin BJP : भारतीय जनता पार्टी ने सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया पूरी करते हुए नितिन नबीन को पार्टी अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार घोषित कर दिया। नामांकन और नामांकन पत्रों की जांच के बाद किसी अन्य उम्मीदवार के सामने न आने से उनके 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने जाने का रास्ता साफ हो गया है।

37 नामांकन पत्र वैध, नाम वापसी भी नहीं

Nitin Nabin BJP : सोमवार देर रात जारी आधिकारिक बयान में राष्ट्रीय प्रतिवेदक के. लक्ष्मण ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर केवल नितिन नबीन का ही नामांकन शेष रहा। दोपहर 2 से 4 बजे के बीच उनके समर्थन में 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनकी जांच के बाद सभी को वैध पाया गया। न तो किसी ने नामांकन वापस लिया और न ही किसी अन्य नेता ने दावेदारी पेश की।

संगठनात्मक प्रक्रिया को मिली गति, संविधान की शर्तें पूरी

Nitin Nabin BJP : भाजपा के 36 में से 30 राज्य अध्यक्षों के निर्वाचित होने के साथ ही पार्टी संविधान के तहत आवश्यक न्यूनतम 50 प्रतिशत की शर्त पूरी हो गई, जिससे राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया को गति मिली। 16 जनवरी, 2026 को कार्यक्रम की अधिसूचना जारी की गई थी और उसी दिन मतदाता सूची भी प्रकाशित की गई।

शीर्ष नेतृत्व का समर्थन, मजबूत संकेत

Nitin Nabin BJP : 45 वर्षीय नितिन नबीन को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित वरिष्ठ नेताओं ने उनके पक्ष में खुलकर समर्थन जताया। सोमवार को कई मुख्यमंत्रियों, वरिष्ठ नेताओं और विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने उनके समर्थन में नामांकन पत्र दाखिल किए।

औपचारिक चुनाव की प्रक्रिया, मंगलवार को हो सकती है घोषणा

Nitin Nabin BJP : नितिन नबीन का औपचारिक निर्वाचन भाजपा की राष्ट्रीय परिषद और राज्य परिषदों के सदस्यों से बने निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाएगा। पार्टी नियमों के अनुसार, किसी भी उम्मीदवार के लिए कम से कम 20 निर्वाचक मंडल सदस्यों का प्रस्ताव और 15 वर्षों की पार्टी सदस्यता अनिवार्य है, जिसे नबीन पूरी तरह पूरा करते हैं। मुकाबला न होने के कारण मंगलवार को उनके नाम की औपचारिक घोषणा किए जाने की संभावना है।

युवा नेतृत्व और संगठनात्मक निरंतरता की रणनीति

नबीन की ताजपोशी को भाजपा संगठन में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने और निरंतरता बनाए रखने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व संभालने के बाद से वे तमिलनाडु, असम, केरल, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी जैसे राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

साधारण कार्यकर्ता से शीर्ष पद तक का सफर

Nitin Nabin BJP : बिहार से पांच बार विधायक रह चुके नितिन नबीन का राजनीतिक सफर पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है। एक साधारण कार्यकर्ता से भाजपा के सर्वोच्च संगठनात्मक पद तक पहुंचना उनके लंबे संगठनात्मक अनुभव और नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है।

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पढ़ी गई