Bihar Minister Charge : विकास योजनाओं पर सख्ती, जिलावार जिम्मेदारी तय
पटना, 18 जनवरी। Bihar Minister Charge : बिहार सरकार ने प्रदेश में विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। सरकार ने मंत्रियों को जिलों का प्रभारी नियुक्त करते हुए उन्हें जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का अध्यक्ष भी नामित किया है, ताकि योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि जमीन पर उतरती दिखें।
पुरानी अधिसूचनाएं रद, नई व्यवस्था लागू
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने रविवार को इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के अनुसार, जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष सह प्रभारी मंत्री के मनोनयन से जुड़ी पूर्व की सभी अधिसूचनाएं रद कर दी गई हैं और यह नई व्यवस्था अगले आदेश तक लागू रहेगी।
सम्राट चौधरी को पटना की कमान
Bihar Minister Charge :अधिसूचना के मुताबिक, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है। वहीं विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर और भोजपुर, जबकि विजय कुमार चौधरी को पूर्वी चंपारण और नालंदा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिलावार मंत्रियों को सौंपा गया प्रभार
सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार—
- बिजेंद्र प्रसाद यादव: वैशाली और सारण
- श्रवण कुमार: समस्तीपुर और पूर्णिया
- मंगल पांडेय: दरभंगा और पश्चिमी चंपारण
- दिलीप कुमार जायसवाल: भागलपुर और गया
- अशोक चौधरी: सीतामढ़ी, शिवहर और जहानाबाद
- लेशी सिंह: मधुबनी
- मदन सहनी: सुपौल और खगड़िया
- राम कृपाल यादव: कैमूर
- संतोष कुमार सुमन: औरंगाबाद
- सुनील कुमार: रोहतास और लखीसराय
- मोहम्मद जमा खान: किशनगंज और शेखपुरा
- संजय सिंह ‘टाइगर’: बांका
- अरुण शंकर प्रसाद: बेगूसराय
अन्य जिलों के लिए—
- सुरेंद्र मेहता: कटिहार
- नारायण प्रसाद: गोपालगंज
- रमा निषाद: बक्सर
- लखेंद्र कुमार रौशन: अररिया
- श्रेयसी सिंह: नवादा
- प्रमोद कुमार: सहरसा और सिवान
- संजय कुमार: मुंगेर
- संजय कुमार सिंह: जमुई
- दीपक प्रकाश: अरवल
निगरानी और जवाबदेही बढ़ाने की तैयारी
Bihar Minister Charge : सरकार का मानना है कि मंत्रियों को जिलों की सीधी जिम्मेदारी देने से विकास कार्यों की निगरानी, गति और जवाबदेही तीनों में सुधार होगा। यह कदम प्रदेश में विकास को तेज रफ्तार देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।







