Manoj Tiwari Theft : सीसीटीवी ने खोली पोल
मुंबई, 18 जनवरी। Manoj Tiwari Theft : बॉलीवुड अभिनेता, गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी के अंधेरी वेस्ट के शास्त्री नगर स्थित सुंदरबन अपार्टमेंट में चोरी की घटना सामने आई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस चोरी का आरोपित उनके अपने पूर्व कर्मचारी सुरेंद्र कुमार शर्मा हैं। चोरी की कुल राशि लगभग 5.40 लाख रुपये बताई जा रही है।
अपने ही घर में धोखा
Manoj Tiwari Theft : अंबोली पुलिस के अनुसार, यह चोरी जून 2025 में हुई थी, जब मनोज तिवारी के बेडरूम की अलमारी से करीब 4.40 लाख रुपये चोरी हो गए थे। उस समय चोरी का रहस्य सुलझ नहीं पाया।
सीसीटीवी ने खोली पोल
Manoj Tiwari Theft : मनोज तिवारी के मैनेजर प्रमोद जोगेंद्र पांडे, जो पिछले 20 वर्षों से उनके साथ हैं, को शक था कि चोरी किसी जानकार ने ही अंजाम दिया है। इसके बाद दिसंबर 2025 में घर में गुप्त रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाए गए।
15 जनवरी 2026 को रात करीब 9 बजे, सीसीटीवी अलर्ट ने सुरेंद्र कुमार शर्मा को चोरी करते हुए पकड़ लिया। फुटेज में साफ दिखा कि उसके पास डुप्लीकेट चाबियां थीं, जिससे उसने बिना ताला तोड़े घर में प्रवेश किया और उस रात 1 लाख रुपये चोरी किए।
पुलिस की कार्रवाई और जुर्म कबूल
सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। सुरेंद्र कुमार शर्मा ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि चोरी की योजना तब बनाई थी जब वह मनोज तिवारी के घर में काम कर रहा था।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर ली है और मामले की आगे की जांच जारी है।







