Urban Model India : इंदौर जल संकट पर सियासी वार
इंदौर, 17 जनवरी। Urban Model India : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों को लेकर सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस घटना को “अर्बन मॉडल” करार देते हुए कहा कि हालात सिर्फ इंदौर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि देश के कई शहरों में लोगों को आज भी पीने का साफ पानी नसीब नहीं हो रहा है।
भागीरथपुरा त्रासदी : दूषित पानी बना मौत की वजह
हाल ही में इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से कई लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ पीड़ितों का इलाज अब भी जारी है। इसी दर्दनाक घटना के बाद शनिवार को राहुल गांधी इंदौर पहुंचे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की।
“पानी पीकर लोग मर रहे हैं, यही है अर्बन मॉडल”
Urban Model India मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा— “पानी पीने से मौतों के बाद भी इंदौर में साफ पानी नहीं मिल रहा है। लोग पानी पीकर मर रहे हैं। यही है अर्बन मॉडल। यह सिर्फ इंदौर की समस्या नहीं है, देश के कई शहरों में यही हाल है। सरकार की जिम्मेदारी है कि लोगों को साफ पानी दे, लेकिन यह जिम्मेदारी नहीं निभाई जा रही। जिन लोगों ने यह काम कराया है, कोई तो जिम्मेदार होगा। सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।”
पीड़ितों को मुआवजे की मांग
Urban Model India : राहुल गांधी ने मांग की कि जिन लोगों की तबीयत खराब हुई और जिन्हें इलाज कराना पड़ा, उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह त्रासदी पूरी तरह सरकारी लापरवाही का नतीजा है।
“ध्यान हटा तो हालात फिर बिगड़ जाएंगे”
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि फिलहाल कुछ व्यवस्थाएं जरूर की गई हैं, लेकिन ये अस्थायी हैं। “आज मीडिया और देश का ध्यान है, इसलिए व्यवस्था चल रही है। जैसे ही ध्यान हटेगा, हालात फिर वही हो जाएंगे। लोग सिर्फ इतना कह रहे हैं कि व्यवस्थाएं ठीक हों — इसमें गलत क्या है? सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।”
“यह राजनीति नहीं, जिम्मेदारी है”
Urban Model India : जब राहुल गांधी से पूछा गया कि क्या उन्हें पीड़ितों से मिलने से रोका गया था, तो उन्होंने साफ इनकार किया। उन्होंने कहा,
“मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं। मैं विपक्ष का नेता हूं। यहां लोगों की मौत हुई है, लोगों को साफ पानी नहीं मिल रहा। यह मुद्दा उठाना मेरी जिम्मेदारी है। मैं उनकी मदद करने और उनके साथ खड़े होने आया हूं।”
अस्पताल में भर्ती मरीजों से की मुलाकात
Urban Model India : इंदौर पहुंचने पर राहुल गांधी ने सबसे पहले अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत की और दूषित पानी की वजहों के बारे में भी जानकारी ली।
इंदौर की यह त्रासदी एक बार फिर देश में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था और शहरी विकास मॉडल पर गंभीर सवाल खड़े करती है।







