Vande Bharat Sleeper : आरएसी–वेटिंग खत्म,पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
नई दिल्ली, 13 जनवरी। Vande Bharat Sleeper : भारतीय रेलवे लंबी दूरी की रेल यात्रा में ऐतिहासिक बदलाव करने जा रहा है। 17 जनवरी को देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे। यह ट्रेन न केवल तेज़ और आरामदायक होगी, बल्कि यात्रियों को एक प्रीमियम और तकनीक-संपन्न अनुभव भी देगी।
आरएसी और वेटिंग टिकट का दौर खत्म
Vande Bharat Sleeper : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में आरएसी या वेटिंग टिकट की कोई व्यवस्था नहीं होगी। यानी केवल कन्फर्म टिकट पर ही यात्रा संभव होगी। रेलवे का मानना है कि इससे यात्रियों को असुविधा से राहत मिलेगी और यात्रा व्यवस्था अधिक सुव्यवस्थित होगी।
किराया होगा एयरलाइन मॉडल पर
Vande Bharat Sleeper : इस ट्रेन का किराया एयरलाइन की तर्ज पर तय किया जाएगा, जिसमें मांग और समय के अनुसार किराये में बदलाव संभव है। हालांकि, इसके बदले यात्रियों को बेहतर सुविधाएं, आरामदायक सफर और समय की बचत का लाभ मिलेगा।
सिर्फ ऑनलाइन बुकिंग, डिजिटल भुगतान को बढ़ावा
Vande Bharat Sleeper : वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के लिए ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य होगी। काउंटर से टिकट नहीं मिलेगा। साथ ही डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे कैशलेस और पारदर्शी व्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
महिलाओं, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों को विशेष सुविधा
Vande Bharat Sleeper : ट्रेन में महिलाओं, दिव्यांग यात्रियों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग कोटा निर्धारित किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर लोअर बर्थ उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक हो सके।
गुवाहाटी–कोलकाता के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर
Vande Bharat Sleeper : रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इंडियन रेलवे बहुत जल्द गुवाहाटी और कोलकाता के बीच वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है। यह ट्रेन नॉर्थईस्ट और पूर्वी भारत के बीच रात भर की लंबी दूरी की यात्रा को नया आयाम देगी और कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी।
16 कोच, 823 यात्रियों की क्षमता
Vande Bharat Sleeper : नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि यह ट्रेन 16 कोच के रेक के साथ चलेगी, जिसमें कुल 823 यात्रियों की क्षमता होगी। इसमें 11 एसी 3-टियर कोच, 4 एसी 2-टियर कोच, 1 फर्स्ट क्लास एसी कोच शामिल होंगे।
यह संयोजन अलग-अलग वर्ग के यात्रियों को आरामदायक विकल्प देगा।
आधुनिक सुविधाओं से लैस प्रीमियम स्लीपर ट्रेन
Vande Bharat Sleeper : वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई अत्याधुनिक फीचर्स शामिल किए गए हैं। इनमें एर्गोनॉमिक कुशन वाले बर्थ, बेहतर राइड के लिए एडवांस्ड सस्पेंशन सिस्टम, शोर कम करने की तकनीक, ऑटोमैटिक दरवाजों के साथ वेस्टिब्यूल और आधुनिक पैसेंजर इंफॉर्मेशन सिस्टम शामिल हैं।
स्वच्छता, सुरक्षा और दिव्यांग अनुकूल व्यवस्था
Vande Bharat Sleeper : ट्रेन में आधुनिक शौचालय, एडवांस्ड डिसइंफेक्शन टेक्नोलॉजी और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें कवच ऑटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम, इमरजेंसी पैसेंजर टॉक-बैक यूनिट, और अत्याधुनिक ड्राइवर केबिन लगाया गया है।
भारतीय संस्कृति की झलक और स्वदेशी तकनीक
Vande Bharat Sleeper : इस ट्रेन का एयरोडायनामिक बाहरी डिजाइन और परिष्कृत इंटीरियर स्वदेशी रेल इंजीनियरिंग की नई पहचान है। कोचों के अंदर भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी, जो इसे खास बनाती है।
पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत को मिलेगा बड़ा लाभ
इस सेवा से असम और पश्चिम बंगाल के बीच कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होने की उम्मीद है। प्रमुख लाभार्थी जिलों में असम के कामरूप मेट्रोपॉलिटन, बोंगाईगांव और पश्चिम बंगाल के कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, मालदा, मुर्शिदाबाद, पुरबा बर्धमान, हुगली और हावड़ा शामिल हैं।
रेलवे के भविष्य की दिशा
एनएफआर के अनुसार भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस की शुरुआत भारतीय रेलवे की इनोवेशन, यात्री-केंद्रित सोच और भविष्य के लिए तैयार रेलवे नेटवर्क की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह सेवा न केवल यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन और सामाजिक-आर्थिक विकास को भी नई रफ्तार देगी।







