'एन पी एन लाइव'

Paro Oscar 2026 : ऑस्कर 2026 की दौड़ में ‘पारो’, भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान

SHARE:

Paro Oscar 2026: Hiramandi Actor Taha Shah’s Film Enters Oscar Race

Paro Oscar 2026 : ‘हीरामंडी’ से हॉलीवुड तक: ताहा शाह की उड़ान

मुंबई, 12 जनवरी। Paro Oscar 2026 : ‘हीरामंडी’ से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता ताहा शाह बहुशा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है उनकी फिल्म ‘पारो: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ब्राइड स्लेवरी’, जिसने 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 की कंटेंशन लिस्ट में जगह बनाकर भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर गर्व का मौका दिया है।

खुशखबरी खुद ताहा ने दी

Paro Oscar 2026 : ‘इस खास उपलब्धि की जानकारी खुद ताहा शाह ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। इंस्टाग्राम पर शूटिंग की कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है, क्योंकि ‘पारो’ जैसी संवेदनशील फिल्म को ऑस्कर की दौड़ में शामिल किया गया है।

दुल्हन गुलामी की अनकही सच्चाई

Paro Oscar 2026 : ‘यह फिल्म ब्राइड स्लेवरी (दुल्हन खरीद-फरोख्त) जैसी भयावह सामाजिक कुप्रथा पर आधारित है। ताहा ने बताया कि फिल्म उन महिलाओं की दर्दनाक कहानी सामने लाती है, जिन्हें अगवा कर बेचा जाता है और कई लोगों के बीच गुलामी भरी जिंदगी जीने को मजबूर किया जाता है।

उन्होंने लिखा कि यह समस्या भारत, पाकिस्तान और वियतनाम जैसे कई देशों में आज भी मौजूद है।

दुनियाभर में छू रही है दिल

Paro Oscar 2026 : ‘ताहा शाह ने बताया कि फिल्म की अलग-अलग देशों में हुई स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों की नम आंखें और भावुक प्रतिक्रियाएं इस बात का प्रमाण हैं कि ‘पारो’ ने लोगों के दिलों को गहराई से छुआ है। यह सफर उनके लिए बेहद खास और भावनात्मक रहा है।

टीम और दर्शकों को दिल से धन्यवाद

Paro Oscar 2026 : ‘अपने पोस्ट के अंत में ताहा ने निर्देशक, निर्माता, कलाकारों और पूरी टीम का आभार जताते हुए लिखा कि उन्होंने उन अनसुनी महिलाओं की कहानियों को ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ पर्दे पर उतारा।
इसके साथ ही उन्होंने दर्शकों का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि उनका प्यार, भरोसा और उम्मीद हमेशा उनके साथ रहेगी।

ऑस्कर की ओर पहला मजबूत कदम

‘हीरामंडी’ के बाद ताहा शाह की यह फिल्म न केवल सामाजिक मुद्दे पर वैश्विक बहस छेड़ रही है, बल्कि ऑस्कर की कंटेंशन लिस्ट में शामिल होकर एक ऐतिहासिक कदम भी साबित हुई है। उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में ‘पारो’ नामांकन और पुरस्कार तक का सफर तय करेगी।

Leave a Comment