'एन पी एन लाइव'

JNU Slogans Case : जेएनयू में नारेबाजी का बवाल, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआइआर

SHARE:

Delhi Police Files FIR in JNU Slogans Case Over Offensive Chants

नई दिल्ली, 7 जनवरी । JNU Slogans Case : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर में प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगाने के मामले में दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एफआइआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने भड़काऊ बयान देने और सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई उस वीडियो के सामने आने के बाद की गई, जिसमें कुछ छात्र शरजील इमाम और उमर खालिद को जमानत न मिलने के विरोध में नारेबाजी करते नजर आए थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

JNU Slogans Case : जेएनयू प्रशासन ने किया था अनुरोध

जानकारी के मुताबिक, जेएनयू प्रशासन ने मंगलवार सुबह इस संबंध में औपचारिक रूप से पुलिस से एफआइआर दर्ज करने का अनुरोध किया था। प्रशासन की शिकायत में कहा गया है कि 5 जनवरी की रात करीब 10 बजे जेएनयू के सबरमती हॉस्टल के बाहर छात्रसंघ से जुड़े कुछ छात्रों ने एक कार्यक्रम आयोजित किया था। बताया गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य 5 जनवरी 2020 को परिसर में हुई हिंसा की छठी बरसी को याद करना था।

शिकायत के अनुसार, शुरुआत में यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण रहा और इसमें लगभग 30 से 35 छात्र शामिल थे। प्रशासन ने जिन छात्रों की पहचान की है, उनमें अदिति मिश्रा, गोपिका बाबू, सुनील यादव, दानिश अली, साद अजमी, महबूब इलाही, कनिष्क, पकीजा खान, शुभम सहित अन्य नाम शामिल हैं।

तब बदल गया माहौल

JNU Slogans Case : हालांकि, प्रशासन का कहना है कि उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर न्यायिक फैसला आने के बाद कार्यक्रम का माहौल बदल गया। इसके बाद कुछ छात्रों ने कथित तौर पर अत्यंत आपत्तिजनक, उकसाने वाले और भड़काऊ नारे लगाने शुरू कर दिए।

विश्वविद्यालय की आचार संहिता का भी उल्लंघन

JNU Slogans Case : जेएनयू प्रशासन ने इसे लोकतांत्रिक असहमति की मर्यादाओं का उल्लंघन बताते हुए कहा कि इस तरह की नारेबाजी न केवल सर्वोच्च न्यायालय के प्रति अनादर दर्शाती है, बल्कि विश्वविद्यालय की आचार संहिता का भी उल्लंघन है। प्रशासन के अनुसार, इस घटना से परिसर की शांति, सौहार्द और सार्वजनिक व्यवस्था के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर खतरा पैदा हो सकता है।

विश्वविद्यालय ने बताया कि घटना के समय सुरक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद थे। इनमें निरीक्षक गोरखनाथ, सुपरवाइजर विशाल कुमार और सुरक्षा गार्ड जय कुमार मीणा एवं पूजा शामिल थे, जो लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।

Leave a Comment