'एन पी एन लाइव'

Sushil Modi Statue : सीएम नीतीश कुमार ने सुशील मोदी की जयंती पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

SHARE:

Sushil Modi Statue: CM Nitish Kumar Unveils Life-Size Tribute on His Birth Anniversary

पटना, 5 जनवरी। Sushil Modi Statue : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता स्व. सुशील कुमार मोदी की जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को पटना के राजेंद्र नगर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने सुशील कुमार मोदी स्मृति पार्क में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया।

Sushil Modi Statue : बिहार की राजनीति में अलग पहचान बनाई

मुख्यमंत्री ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्व. सुशील मोदी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उन्होंने बिहार की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बनाई। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में ईमानदारी और सादगी की मिसाल पेश की। नीतीश कुमार ने कहा कि सुशील मोदी ने बिहार की राजनीति को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जीवन सादगी, ईमानदारी और जनसेवा का प्रतीक रहा, जिसे आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी।

लोगों को प्रेरणा देता रहेगा

Sushil Modi Statue : उन्होंने बताया कि सुशील मोदी स्मृति पार्क उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का एक प्रयास है। यह पार्क आम जनता को उनके जीवन और कार्यों से प्रेरणा देता रहेगा। उद्घाटन समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी, नीतीश कुमार कैबिनेट के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि और गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सुशील कुमार मोदी के सार्वजनिक जीवन, उनके योगदान और बिहार के विकास में उनके प्रभाव को याद किया गया।

तस्वीर पर पुष्पांजलि

Sushil Modi Statue : इसी अवसर पर राजधानी पटना के एसके मेमोरियल हॉल में भी स्व. सुशील मोदी की जयंती समारोह आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वहां उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।

समारोह में उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और बिहार के विकास में उनके योगदान को विशेष रूप से याद किया गया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, बिहार सरकार के कई मंत्री, जनप्रतिनिधि, पार्टी कार्यकर्ता और उनके समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Comment