'एन पी एन लाइव'

Venezuela Oil Crisis : ‘यह ड्रग्स नहीं, तेल का मामला है’ — वेनेजुएला मुद्दे पर ट्रंप पर बरसीं कमला हैरिस

SHARE:

Venezuela Oil Crisis: Kamala Harris Slams Trump Over Maduro Arrest

नई दिल्ली/वाशिंगटन, 4 जनवरी। Venezuela Oil Crisis : वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के बाद वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को हिरासत में लेकर न्यूयॉर्क लाया गया है। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार, मादुरो के खिलाफ अब अमेरिका में आपराधिक मुकदमे चलाए जाएंगे।

इस कार्रवाई को लेकर अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इस कदम को गैरकानूनी, खतरनाक और राष्ट्रीय हित के बजाय राजनीतिक महत्वाकांक्षा से प्रेरित बताया।

Venezuela Oil Crisis : बढ़ सकती है अस्थिरता

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कमला हैरिस ने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ सकती है और इससे अमेरिकी नागरिकों की जान और संसाधनों पर भी खतरा मंडरा सकता है।

अमेरिकी परिवारों को चुकानी पड़ती है कीमत

Venezuela Oil Crisis :  उन्होंने लिखा, “डोनाल्ड ट्रंप की वेनेजुएला नीति से अमेरिका न तो ज्यादा सुरक्षित होता है, न मजबूत और न ही सस्ता। मादुरो भले ही एक क्रूर तानाशाह हों, लेकिन इससे यह सच्चाई नहीं बदलती कि यह कदम गैरकानूनी और मूर्खतापूर्ण था। सत्ता परिवर्तन या तेल के लिए लड़ी गई लड़ाइयां ताकत के प्रदर्शन से शुरू होती हैं और अंत में अराजकता में बदल जाती हैं, जिसकी कीमत अमेरिकी परिवारों को चुकानी पड़ती है।”

हैरिस ने कहा कि इस तरह की कार्रवाइयों को जनता का समर्थन हासिल नहीं है। “अमेरिकी लोग यह नहीं चाहते और उन्हें गुमराह किए जाने से थकान हो चुकी है,” उन्होंने आरोप लगाया कि ऑपरेशन के पीछे की वजहों को जानबूझकर तोड़-मरोड़कर पेश किया गया।

ट्रंप की दबंग राजनीति

Venezuela Oil Crisis : पूर्व उपराष्ट्रपति ने स्पष्ट कहा, “यह न तो ड्रग्स का मामला है और न ही लोकतंत्र का। यह तेल और डोनाल्ड ट्रंप की दबंग राजनीति से जुड़ा है। अगर उन्हें सच में ड्रग्स या लोकतंत्र की चिंता होती तो वे दोषी ड्रग तस्करों को माफ नहीं करते और न ही मादुरो के करीबी लोगों से सौदे करते हुए वेनेजुएला के वैध विपक्ष को नजरअंदाज करते।”

अमेरिका को नहीं मिलेगा ठोस लाभ

Venezuela Oil Crisis :  हैरिस ने लंबे समय के परिणामों पर चेतावनी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति सैनिकों को खतरे में डाल रहे हैं। अरबों डॉलर खर्च कर रहे हैं और एक पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर रहे हैं, जिससे अमेरिका को कोई ठोस लाभ नहीं मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो कामकाजी परिवारों के खर्च कम करने, कानून के राज को मजबूत करने, अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों को सुदृढ़ करने और सबसे बढ़कर अमेरिकी नागरिकों को प्राथमिकता देने पर ध्यान दे।

गौरतलब है कि शनिवार तड़के एक ऑपरेशन में अमेरिकी डेल्टा फोर्स ने वेनेजुएला के एक सैन्य अड्डे पर कार्रवाई कर राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में लिया। अधिकारियों के अनुसार, दोनों को एक युद्धपोत के जरिए न्यूयॉर्क लाया गया, जहां संघीय अदालत में उनके खिलाफ ‘नार्को-टेररिज्म’ समेत कई गंभीर आरोप दर्ज किए गए हैं।

मादुरो पर कई आरोप लगाए गए

Venezuela Oil Crisis :  अभियोजन पक्ष का आरोप है कि मादुरो ने दो दशकों से अधिक समय तक सरकारी ताकत का इस्तेमाल कर अमेरिका में बड़ी मात्रा में कोकीन की तस्करी कराई। उन पर नार्को-टेररिज्म, कोकीन आयात की साजिश, हथियारों से जुड़े अपराध और अन्य संबंधित आरोप लगाए गए हैं।

Leave a Comment