'एन पी एन लाइव'

Bihar New Year Security : बिहार में नववर्ष पर कानून व्यवस्था मजबूत, पुलिस को दी गई त्वरित कार्रवाई की ताकीद

SHARE:

Bihar New Year Security: Strict Law Enforcement and Surveillance

पटना, 30 दिसंबर। Bihar New Year Security : बिहार में नववर्ष पर कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से मंगलवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राज्य के सभी जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया। मुख्य सचिव ने निर्देश दिया कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को कानून व्यवस्था पूरी तरह से सख्ती से लागू की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Bihar New Year Security : रखी जाए विशेष निगरानी

Bihar New Year Security : मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारियों और एसपी को यह निर्देश दिया कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों, प्रमुख चौराहों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। किसी भी तरह की विवाद या अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के लिए संवेदनशील इलाकों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और पहले से लगे कैमरों की कार्यशीलता की नियमित जांच की जाए। इसके अलावा, पार्कों और पिकनिक स्पॉट्स के आसपास भी पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

डीजीपी ने शराब और नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए

Bihar New Year Security : बैठक में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने भी सभी जिलाधिकारियों और एसपी को दिशा-निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि नववर्ष की पूर्व संध्या और नववर्ष के दिन युवाओं में शराब और नशीले पदार्थों की मांग बढ़ जाती है, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। ऐसे में पुलिस को पूरी सतर्कता के साथ काम करना चाहिए। जहां भी शराब या ड्रग्स से संबंधित जानकारी मिले, वहां छापेमारी की जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की आवश्यकता जताई। साथ ही, वरीय अधिकारियों को अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को सही तरीके से ब्रीफिंग और डी-ब्रीफिंग करने के निर्देश भी दिए।

बाइकर्स गैंग पर विशेष नजर

Bihar New Year Security : डीजीपी ने सीसीटीवी कैमरों की तैनाती पर विशेष जोर दिया और गलियों, चौक-चौराहों जैसे संवेदनशील स्थानों पर भी इन्हें लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही, बाइकर्स गैंग पर कड़ी नजर रखने की बात कही। सीमावर्ती क्षेत्रों में ड्रग्स और अवैध हथियारों के लेन-देन को रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाने और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने के भी निर्देश दिए गए।

इस बैठक में विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) पंकज दराद और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Comment