'एन पी एन लाइव'

Arun Jaitley Contribution : बिहार में एनडीए सरकार के गठन में अरुण जेटली की अहम भूमिका रही: रविशंकर प्रसाद

SHARE:

Arun Jaitley Contribution: Ravi Shankar Prasad Credits Him for NDA Government in Bihar

पटना, 28 दिसंबर। Arun Jaitley Contribution : पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की जयंती के अवसर पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सांसद रविशंकर प्रसाद ने उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार के गठन में अरुण जेटली का बहुत बड़ा योगदान रहा।

पटना में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अरुण जेटली के साथ उनके बेहद अच्छे और आत्मीय संबंध थे। उन्होंने बताया कि जेटली जब भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री थे, तब बिहार की जिम्मेदारी उनके पास थी और उसी दौरान बिहार में एनडीए सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ। वर्ष 2005 में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बने और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रेल मंत्री भी रहे। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अरुण जेटली के अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं से भी अच्छे संबंध थे। उनकी 73वीं जयंती को राजकीय कार्यक्रम के रूप में मनाया जाना बेहद सराहनीय कदम है।

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के एक सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उन्हें अब जाकर राजनीति की समझ आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का संगठन मजबूत है और यह अच्छी बात है। नसीहत जिसे लेनी हो ले, लेकिन राहुल गांधी तो उनकी बात भी नहीं सुनते।

Arun Jaitley Contribution : सम्राट चौधरी ने भी दी श्रद्धांजलि

उधर, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रख्यात अधिवक्ता और कुशल राजनेता, पद्म विभूषण से सम्मानित श्रद्धेय अरुण जेटली का राष्ट्र निर्माण, आर्थिक सुधारों और संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने दिया यह संदेश

Arun Jaitley Contribution : बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भी अपने संदेश में कहा कि बहुआयामी प्रतिभा के धनी, देश के पूर्व वित्त मंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित स्वर्गीय अरुण जेटली ने अपना पूरा जीवन एक कर्मयोगी की तरह जिया। अंतिम सांस तक उन्होंने अपने कर्तव्यों का पालन किया और भारतीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में अतुलनीय योगदान दिया।

कुशल रणनीतिकार थे : गिरिराज सिंह

Arun Jaitley Contribution : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अरुण जेटली को कुशल रणनीतिकार, प्रभावशाली वक्ता और प्रख्यात अधिवक्ता बताते हुए उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

वहीं, बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री और दूरदर्शी राष्ट्रनेता, पद्म विभूषण से सम्मानित अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।

Leave a Comment