'एन पी एन लाइव'

Digital Arrest Case : डिजिटल अरेस्ट मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 5 राज्यों में 11 ठिकानों पर छापेमारी

SHARE:

ED Raids 11 Locations in Major Digital Arrest Case Linked to ₹7 Crore Fraud

जालंधर, 25 दिसंबर । Digital Arrest Case : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लुधियाना के उद्योगपति एसपी ओसवाल के डिजिटल अरेस्ट मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और असम में 11 स्थानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई 22 दिसंबर को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA), 2002 के तहत जारी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में की गई। तलाशी के दौरान ईडी ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और अन्य महत्वपूर्ण सबूत जब्त किए।

ऐसे शुरू हुई जांच

Digital Arrest Case :  ईडी की जांच साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, लुधियाना में दर्ज एक एफआइआर के आधार पर शुरू हुई थी। यह एफआइआर बीएनएसएस, 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई थी। आगे चलकर, अपराधी गिरोह से जुड़े डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड के मामलों में दर्ज 9 और एफआइआर को भी इसी जांच से जोड़ा गया।

उद्योगपति ओसवाल से 7 करोड़ की ठगी

Digital Arrest Case : जांच में सामने आया कि धोखेबाजों ने स्वयं को सीबीआइ अधिकारी बताकर और नकली सरकारी व न्यायिक दस्तावेज दिखाकर एसपी ओसवाल से करीब 7 करोड़ रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर करवा लिए।
इनमें से लगभग 5.24 करोड़ रुपये को खातों से बरामद कर वापस भेज दिया गया। शेष रकम को मजदूरों, डिलीवरी बॉय और अन्य व्यक्तियों के नाम से खोले गए म्यूल खातों में डालकर या तो तुरंत कैश में निकाल लिया गया या आगे ट्रांसफर कर दिया गया।

रूमी कलिता की भूमिका

Digital Arrest Case : ईडी की जांच में यह भी खुलासा हुआ कि कई म्यूल खातों के संचालन और धोखाधड़ी की रकम की लेयरिंग में रूमी कलिता की सक्रिय भूमिका थी। वह रकम को अलग-अलग खातों में बांटने और अपराध की कमाई को छुपाने में गहराई से शामिल पाई गई।
तलाशी के दौरान मिले सबूतों ने उसके खिलाफ ईडी का मामला और मजबूत कर दिया।

रूमी कलिता गिरफ्तार

Digital Arrest Case : 23 दिसंबर को ईडी ने रूमी कलिता को पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया। सीजेएम कोर्ट, कामरूप (एम), गुवाहाटी ने उसे 4 दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा।

इसके बाद उसे जालंधर की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 10 दिन की ईडी हिरासत (2 जनवरी तक) में भेज दिया।

इससे पहले भी हुई थी छापेमारी

Digital Arrest Case :  ईडी ने इसी मामले में 31 जनवरी 2025 को भी तलाशी अभियान चलाया था, जिसमें कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए थे।

इस छापेमारी के बाद ईडी अब साइबर फ्रॉड और डिजिटल अरेस्ट मॉड्यूल से जुड़े पूरे रैकेट की परतें खोलने में जुट गई है।

Leave a Comment