'एन पी एन लाइव'

Modi Amman Visit : अम्मान में पीएम मोदी से मिलकर गदगद हुआ भारतीय समुदाय, महिलाओं और बच्चों में दिखा जबरदस्त उत्साह

SHARE:

Modi Amman Visit: Indian Community Welcomes PM Modi with Enthusiasm

अम्मान, 15 दिसंबर। Modi Amman Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को जॉर्डन की राजधानी अम्मान पहुंचे, जहां प्रवासी भारतीयों ने उनका बेहद गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया। हाथों में तिरंगा लिए भारतीय समुदाय के लोग “मोदी मोदी” और “भारत माता की जय” के नारों के साथ प्रधानमंत्री का अभिनंदन करते नजर आए। पूरे माहौल में देशभक्ति और भावनाओं की झलक साफ दिखाई दी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

Modi Amman Visit :प्रधानमंत्री के स्वागत के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें भारतीय नृत्य प्रस्तुत किया गया। पीएम मोदी के सामने नृत्य करने वाली सुदेष्णा ने बताया कि यह उनके जीवन का सबसे यादगार पल था, जिसे वह कभी नहीं भूल पाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का सामने से उनका नृत्य देखना और साथ में फोटो खिंचवाना गर्व से भर देने वाला अनुभव रहा।

Modi Amman Visit: Indian Community Welcomes PM Modi with Enthusiasm
Amman: Prime Minister Narendra Modi receives a warm welcome from members of the Indian community in Amman, Monday, December 15, 2025. (Photo: PMO)
सपना सच होने जैसा

Modi Amman Visit : स्वागत समारोह में मौजूद एक बुजुर्ग महिला ने भावुक होते हुए कहा कि वह और उनके पति उम्रदराज हैं और भारत में रहते हुए शायद कभी प्रधानमंत्री से इतनी नजदीक से मिलने का अवसर नहीं मिलता। यहां आकर पीएम मोदी से मिलना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है।

भारतीय कम्युनिटी उत्साहित

Modi Amman Visit :जॉर्डन में रह रहे भारतीय नागरिक अमित ने बताया कि यहां भारतीयों की संख्या कम है, लेकिन पीएम मोदी के आगमन से पूरी कम्युनिटी उत्साहित है। उन्होंने बच्चों से मुलाकात की, उनसे हाथ मिलाया और सभी से आत्मीयता से बातचीत की, जिससे सभी का मन खुश हो गया।

नीता नाम की महिला ने कहा कि वह मूल रूप से वडोदरा की रहने वाली हैं और इतने वर्षों बाद प्रधानमंत्री को सामने से देखने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि वह और उनके पति लंबे समय से यह इच्छा रखते थे और आज वह पूरी हो गई।

सुदेष्णा ने कहा कि प्रधानमंत्री को अपने सामने देखकर जो भावनाएं महसूस हुईं, उन्हें शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है। यह उनके जीवन का सबसे गर्वपूर्ण क्षण था।

शिव प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री को प्रत्यक्ष रूप से देखने का अनुभव अलग ही होता है। यह ऐसा अवसर है, जो जीवन में शायद एक बार ही मिलता है। उन्होंने विश्वास जताया कि पीएम मोदी की यात्रा से भारत और जॉर्डन के रिश्ते और मजबूत होंगे।

Modi Amman Visit: Indian Community Welcomes PM Modi with Enthusiasm
Amman: Prime Minister Narendra Modi shares a light moment with a child during a welcome by members of the Indian community, in Amman on Monday, December 15, 2025. (Photo: PMO)
मोदी हैं तो मुमकिन है

Modi Amman Visit : पिछले 18 वर्षों से जॉर्डन में रह रहे शंकर ने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों को नई मजबूती मिलेगी। वहीं दीपक नामक भारतीय नागरिक ने कहा कि भले ही पीएम मोदी से मुलाकात सिर्फ 30 सेकंड की रही, लेकिन यही पल उनके लिए जीवन भर की याद बन गया। उनके अनुसार, पीएम मोदी का मतलब ही पूरा भारत है और “मोदी हैं तो मुमकिन है” का संदेश दुनिया भर में गूंजता है।

संस्था के कार्यों की ली जानकारी

Modi Amman Visit : सोने के कारोबार से जुड़े मोहन ने बताया कि वह पिछले 35 वर्षों से जॉर्डन में रह रहे हैं और यहां भारतीयों के लिए एक संस्था भी चलाते हैं, जो सभी भारतीयों को परिवार की तरह जोड़ती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से उनकी बातचीत भी हुई और उन्होंने संस्था के कार्यों के बारे में जानकारी ली।

Modi Amman Visit: Indian Community Welcomes PM Modi with Enthusiasm
Amman: Prime Minister Narendra Modi receives a warm welcome from members of the Indian community in Amman, Monday, December 15, 2025. (Photo: PMO)
इतना नजदीक से पहली बार देखा

Modi Amman Visit : गुजरात की रहने वाली कोमल चौधरी ने कहा कि उन्होंने गुजरात में पीएम मोदी को कई बार देखा है, लेकिन इतनी नजदीक से पहली बार देखा। यह उनके जीवन का सपना था, जो आज पूरा हुआ। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का नाम ही विकास का प्रतीक है और उनके नेतृत्व में गुजरात और देश दोनों ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। विदेशों में भी पीएम मोदी के कारण भारतीयों का सम्मान बढ़ा है।

Modi Amman Visit: Indian Community Welcomes PM Modi with Enthusiasm
Amman: Prime Minister Narendra Modi receives a warm welcome from members of the Indian community in Amman, Monday, December 15, 2025. (Photo: PMO)
बच्चे को दिया पीएम ने आशीर्वाद

Modi Amman Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान एक बच्चे के सिर पर हाथ फेरकर उसे आशीर्वाद भी दिया। उस बच्चे ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलना उसके लिए सम्मान और गर्व की बात है। यह उसका दूसरा अवसर था जब वह पीएम मोदी से मिल पाया।

अम्मान में पीएम मोदी के स्वागत के दौरान प्रवासी भारतीयों का उत्साह यह दर्शाता है कि विदेश में भी भारतीय समुदाय प्रधानमंत्री से गहरा जुड़ाव और गर्व महसूस करता है।

Modi Amman Visit: Indian Community Welcomes PM Modi with Enthusiasm
Amman: Prime Minister Narendra Modi inspects a ceremonial welcome upon his arrival at the airport, in Amman on Monday, December 15, 2025. Jordan’s Prime Minister Jafar Hassan is also seen. (Photo: PMO)

Leave a Comment