नई दिल्ली, 15 दिसंबर। Bihar BJP Chief : बिहार भारतीय जनता पार्टी को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। दरभंगा से विधायक संजय सरावगी को भाजपा का बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सोमवार को केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उनके नाम की आधिकारिक घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों ने संजय सरावगी को बधाइयां और शुभकामनाएं दीं।
संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी
Bihar BJP Chief : बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि लोकप्रिय विधायक संजय सरावगी को भाजपा बिहार का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि सरावगी के सक्षम नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा मिलेगी तथा वे बिहार में भाजपा को और अधिक सशक्त, अनुशासित और जनोन्मुखी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
बिहार में पार्टी मजबूत होगी
Bihar BJP Chief :भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा कि दरभंगा से विधायक संजय सरावगी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। उन्होंने भरोसा जताया कि उनके कुशल नेतृत्व में बिहार में पार्टी और अधिक मजबूत होगी।
विनोद तावड़े ने दी बधाई
Bihar BJP Chief : वरिष्ठ नेता विनोद तावड़े ने एक्स पोस्ट में लिखा कि संजय सरावगी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा और हर कार्यकर्ता ‘विकसित बिहार’ के लक्ष्य को साकार करने के लिए संकल्प के साथ आगे बढ़ेगा।
बिहार भाजपा ने भी आधिकारिक एक्स पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने संजय सरावगी को बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पोस्ट में विश्वास जताया गया कि उनका नेतृत्व पार्टी को स्वर्णिम कार्यकाल की ओर ले जाएगा।
गोपालजी ठाकुर ने यह कहा
Bihar BJP Chief : वहीं, भाजपा सांसद गोपालजी ठाकुर ने भी संजय सरावगी को बधाई देते हुए कहा कि दरभंगा नगर से विधायक को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने प्रभु श्रीराम से उनके सफल और यशस्वी कार्यकाल की कामना की।







