बेगूसराय, 11 दिसंबर। Begusarai Murder : बिहार के बेगूसराय जिले में आपराधिक घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिले के वीरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह अज्ञात हमलावरों ने एक कपड़ा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। यह घटना बेगूसराय में पिछले 48 घंटों में दूसरी हत्या है, जिससे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।
सुबह दुकान जाते समय अपराधियों ने मारी गोली
Begusarai Murder : पुलिस के अनुसार, वारदात वीरपुर थाना क्षेत्र के परबंदा बाबा स्थान के पास हुई। मृतक की पहचान मोहम्मद शहजाद, निवासी पिपरा दौदराज गांव, के रूप में की गई है।
बताया जाता है कि शहजाद रोज की तरह सुबह अपनी बाइक से वीरपुर स्थित दुकान खोलने जा रहे थे। रास्ते में घात लगाए अपराधियों ने उन्हें रोककर नजदीक से गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए फरार हो गए।
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने शुरू की जांच, आपसी विवाद की आशंका
Begusarai Murder : सूचना मिलते ही वीरपुर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।
थाना प्रभारी रविन्द्र कुमार ने बताया, प्रारंभिक जांच में मामला आपसी विवाद का लग रहा है
अपराधियों की पहचान के लिए तकनीकी जांच और आसपास के इलाकों की छानबीन जारी है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिवारजनों से भी पूछताछ कर रही है।
एक दिन पहले जदयू नेता की भी हत्या
Begusarai Murder : इस घटना से एक दिन पहले, बुधवार को बेगूसराय जिले के छौड़ाही थाना क्षेत्र में भी एक खौफनाक हत्या हुई थी।
अज्ञात हमलावरों ने पीर नगर गांव निवासी जदयू नेता नीलेश कुमार को उनके घर में घुसकर गोलियों से भून दिया।
सूत्रों के अनुसार अपराधी तीन बाइक पर सवार होकर आए। घर के अंदर सो रहे नीलेश पर बिना किसी बातचीत के ताबड़तोड़ फायरिंग की। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
लगातार हो रही इन घटनाओं से जिले के लोगों में भय और असुरक्षा की भावना बढ़ गई है।
राजद ने कानून-व्यवस्था पर साधा निशाना
Begusarai Murder : लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।
राजद प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा
- “पहले भी एनडीए सरकार थी और तब भी हत्याओं का दौर जारी था। आज भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है।”
- “नई सरकार बने कुछ ही दिन हुए हैं, लेकिन 50 से अधिक हत्याएं हो चुकी हैं।”
- “जिनके हाथ में शासन है, उन्हें कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना होगा। कार्रवाई में निष्पक्षता जरूरी है, क्योंकि अपराधी न जाति देखता है, न धर्म।”
- उन्होंने कहा कि राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर सरकार की गंभीरता पर सवाल खड़े होते हैं।







